6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुकानों पर गरीबों की भीड़ और मुफ्त राशन बंद, महिलाएं बोली-बच्चों को क्या खिलाएं

-तीन दिन ही बंटकर रह गया मुफ्त राशन-गरीबों को मिलना है 5-5 किलो चावल-आवंटन आया, लेकिन दुकानों पर नहीं पहुंचा

2 min read
Google source verification
दुकानों पर गरीबों की भीड़ और मुफ्त राशन बंद, महिलाएं बोली-बच्चों को क्या खिलाएं

दुकानों पर गरीबों की भीड़ और मुफ्त राशन बंद, महिलाएं बोली-बच्चों को क्या खिलाएं


गुना. हमें राशन दुकानों से भगाया जा रहा है। कलेक्ट्रेट में कोई सुनने वाला नहीं। लॉक डाउन की वजह से घरों में हैं और काम मिल नहीं रहा। ऐसे में हम क्या खाएं और क्या बच्चों को खिलाएं।
ये पीड़ा है महिलाओं की। हर दिन शहर से बड़ी सं या में महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंच रही हैं। उनका कहना है कि कंट्रोल की दुकान से उनको मु त राशन नहीं मिला। वे पूछने जाती हैं तो उनको भगा दिया जाता है। दरअसल, बीते 30 दिनों से लॉक डाउन जारी है। गरीबों के पास जितना राशन था, वह खत्म हो गया है। फुल लॉक डाउन में गरीबों को 10-10 किलो कंट्रोल से राशन मिलने की सूचना मिली, तो वे दुकानों पर पहुंच गए। पहले दिन कुछ लोगों को 10-10 किलो अनाज मिला, दूसरे दिन 5-5 किलो और बुधवार को गए तो कह दिया कि केवल जो पात्र हितग्राही हैं, जिनकी खाद्यान्न पर्ची आनलाइन दिख रही है, उनको ही राशन मिल सकेगा। उधर, विभाग का दावा है कि वे तीन दिन में 350 क्विंटल खाद्यान्न मु त में बांट चुके हैं।
कई लोगों को बिना राशन दिए लौटाया
उधर, शहर में कंट्रोल की 32 दुकाने हैं। जहां एक दिन पहले ही कई लोगों को वापस लौटा दिया है। नंदराम कुशवाह, भूरा कुशवाह, राजू और रामकिशन ने बताया कि वे एक दिन पहले वार्ड पांच की राशन दुकान से राशन लेने गए थे, लेकिन हमको राशन नहीं दिया। बुधवार को सुबह फिर से पहुंचे तो राशन देने से ही मना कर दिया है। हमें लॉक डाउन में कोई काम नहीं मिल रहा है। इस वजह से घर चलाना मुश्किल हो गया है। नपा से भी मदद मांग चुके, लेकिन यहां से कोई मदद नहीं मिली। उधर, विभाग का दावा है कि हमनें
जिनकी राशन कार्ड हैं, उनको मिलेगा प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल
उधर, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के बाद गुना जिले के 1.95 लाख गरीब परिवारों को प्रति व्यक्ति 5-5 किलो चावल का आवंटन आया है। जिस घर में 6 सदस्य हैं, उनको 30 किलो चावल मिलेगा, वह भी मुफ्त। लेकिन अभी तक राशन कंट्रोल की दुकानों पर नहीं पहुंचा है। गुना शहर में 32 और पूरे जिले में करीब 394 कंट्रोल दुकानें हैं। जिनका नाम राशन पर्ची में नहीं है, उनको राशन नहीं मिलेगा।
इनका कहना है
20 से फुल लॉक डाउन खुल गया है। कंट्रोल से मुफ्त राश नहीं दे पाएंगे। अब केवल उन्हीं को पांच-पांच किलो प्रति व्यक्ति चावल मिलेगा, जो पात्र हैं, जिनको पहले से राशन मिलता रहा है। अप्रेल और मई के लिए आवंटन प्राप्त हो गया है। मु त में 350 क्विंटल खाद्यान्न बांट चुके हैं।
-ज्योति बघेल, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी गुना