
गुना। 1980 का वो दौर था जब मध्यप्रदेश के चंबल क्षेत्र में डाकू मलखान सिंह (malkhan singh) के नाम से हर कोई कांप उठता था। एक लाख के इनामी डकैत रहे मलखान सिंह के सिर पर करीब सौ लोगों की हत्या, हत्या के प्रयास अपहरण और लूट के मामले दर्ज थे। अब मलखान सिंह शांति का जीवन बिता रहे हैं।
मध्यप्रदेश में चल रहे पंचायत चुनाव में मलखान सिंह की पत्नी निर्विरोध सरपंच चुनी गई हैं। गुना जिले की आरोन इलाके की सिनगयाई पंचायत में पूर्व बागी मलखान सिंह (dacoit of chambal) की पत्नी ललिता राजपूत ने सरपंच पद के लिए नामांकन भरा था, जिसके बाद गांव वालों ने एकजुट होकर पूर्व डाकू की पत्नी को निर्विरोध अपना सपपंच चुन लिया।
यह भी पढ़ेंः
मिसालः सभी निर्विरोध चुने गए
गुना में आरोन तहसील की सिनगयाई ग्राम पंचायत ने एक आदर्श ग्राम पंचायत होने की मिसाल पेश की है। इस ग्राम पंचायत से पूर्व दस्यु मलखान सिंह की पत्नी ललिता देवी राजपूत निर्विरोध सरपंच ही नहीं बनी, बल्कि अपने साथ इसी ग्राम पंचायत की 12 पंच भी निर्विरोध चुनवा दी हैं।
निर्विरोध चुनी गईं सरपंच के पति मलखान सिंह ने भी पंच पद के लिए एकमात्र पुरुष के रूप में नामांकन फार्म दाखिल किया था, उन्होंने बुधवार को नामांकन फार्म वापस ले लिया है। ललिता राजपूत ने पत्रिका को चर्चा के दौरान बताया कि गांव में विकास नहीं हो रहा था। सड़क ऐसे ही पड़ी हुई है। पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। अब गांव में विकास के सारे कार्य कराए जाएंगे।
20 वर्ष पहले पंचायत अनारक्षित थी। उस समय भी निर्विरोध सरपंच चुना गया था। तब पंचायत में काफी विकास कार्य हुए थे। उसके बाद यह पंचायत लगातार आरक्षित होती चली गई।
20 साल बाद इस बार पंचायत सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुई। इसलिए ग्रामीणों ने निर्विरोध पंचायत चुनने का निर्णय लिया। ललिता के पति पूर्व दस्यु मलखान सिंह ने बताया कि वर्षों ग्राम पंचायत में विकास नहीं हो रहा था। सरपंच कई बदले और कई चले गए। गांव में नल, बिजली, सड़क, खरंजा सभी काम पड़ा हुआ है।
1200 ग्रामीणों की यह पंचायत है। अब कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सभी विकास के काम गांव में होंगे। निर्विरोध पंचायत में पूरे काम करके दिखाएंगे। किसी कीमत पर किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे।
कौन हैं मलखान सिंह?
बता दें कि सुनगयाई गांव की सरपंच ललिता देवी राजपूत के पति मलखान सिंह पूर्व दस्यु रहे हैं। भिंड के बिलाव गांव में पैदा हुए मलखान सिंह ने जुल्म और पुलिसिया रवैये से तंग आकर बंदूक उठाई थी।
Updated on:
09 Jun 2022 12:01 pm
Published on:
09 Jun 2022 12:00 pm

बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
