23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-पाक सीजफायर पर दिग्विजय के सवाल, बोले- दुनिया मान रही आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान

Digvijay Singh Question on India-Pakistan Ceasefire : भारत-पाक सीजफायर पर दिग्विजय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- 'अब दुनिया भी मान रही है पाकिस्तान सरकार आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही है।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 May 2025, 2:37 PM IST

Digvijay Singh

Digvijay Singh Question on India-Pakistan Ceasefire :मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। गुना प्रवास पर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि अब दुनिया भी मान रही है कि पाकिस्तान सरकार आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही है।

सीजफायर के बावजूद पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलीबारी, मिसाइल और ड्रोन अटैक की दिग्विजय ने निंदा करते हुए भारत सरकार से कड़ी प्रतिक्रिया देने की मांग की है।

'दुनिया मान रही आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही पाकिस्तान सरकार'

गुना दौरे पर आए दिग्विजय सिंह ने कहा कि, पाकिस्तान इस समय आतंकवाद का गढ़ बन चुका है। पाकिस्तान की सरकार आतंकवादियों को ट्रेनिंग देती है और आतंकी गतिविधियों में शामिल है। ये बातें अब विश्व पटल पर भी उजागर हो चुकी हैं। विश्व के अधिकांश देश स्वीकार करते हैं कि, पूरे तरीके से पाकिस्तान आतंकियों का गढ़ बन चुका है। दिग्विजय सिंह ने ये भी कहा कि, इंदिरा गांधी का किसी से कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने साहस दिखाया, उनकी तुलना किसी से नहीं हो सकती है। वर्तमान सरकार को भी पाकिस्तान को हर मोर्चे पर कड़ा जवाब दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- बिजली चोरी पकड़ने वाला अफसर निकला करोड़ों का आसामी, आलीशान बंगले, फैक्ट्री समेत करोड़ों की संपत्ति जब्त

अमेरिका के रुख पर उठाए सवाल

दिग्विजय सिंह ने इससे पहले अमेरिका के भारत-पाक सीजफायर के ऐलान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'अमेरिका कौन होता है हमारे बीच पंचायत करने वाला? पाकिस्तान हमको मार कर चला गया और मंत्री अमेरिका जाकर रो रहे हैं - हमें बचाओ बचाओ। ये कोई तरीका होता है क्या? पड़ोसी मार कर चला गया तो अमेरिका क्या जाना - पाकिस्तान जाओ ना। पाकिस्तान जिस भाषा में समझे समझाना चाहिए।'

यह भी पढ़ें- विश्व की सबसे बड़ी ग्राउंड वाटर रिचार्ज परियोजना, एमपी और महाराष्ट्र के बीच हुआ करार

बॉर्डर पर हालात सामान्य

आपको बता दें कि, बीती यानी शनिवार शाम 5 बजे भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू हो गया था। इसके 3 घंटे बाद एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। रात 8 बजे से पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के अखनूर, पुंछ, नौशेरा, श्रीनगर, आरएसपुरा, सांबा, उधमपुर में फायरिंग की गई। राजौरी में शेलिंग (तोप और मोर्टार) की गई। अब तक पाकिस्तान ने 9 शहरों में ड्रोन से हमला किया। हालांकि, उन सभी हमलों को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने ध्वस्त कर दिया। अबतक सामने आ रहे इनपुट के अनुसार, भारत और पाक सीमा पर हालात शांत हैं।