9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में पहली बार दिखा चौमासे जैसा नजारा

दूसरे दिन भी रूक-रूक कर होती रही दिनभर बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहतजुलाई में अभी तक 48.2 मिमी बारिश हुई

2 min read
Google source verification
शहर में पहली बार दिखा चौमासे जैसा नजारा

शहर में पहली बार दिखा चौमासे जैसा नजारा

गुना। सोमवार को हुई रिमझिम बारिश के बार शहर में चौमासे जैसा नजारा देखने को मिला। हालांकि एक ही समय में शहर के कुछ इलाकों में तेज बारिश होना सामने आई, वहीं कुछ हिस्से में तो एक बूंद तक नहीं गिरी। ऐसा नजारा शहर की विवेक कालोनी में दोपहर 1.55 बजे देखने को मिला। जबकि इसी समय शहर के लक्ष्मीगंज इलाके में तेज बारिश हो रही थी। कुल मिलाकर सोमवार का दिन बारिश के लिहाज से संतोषजनक रहा। हालांकि अभी भी पानी की कमी बहुत ज्यादा महसूस की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक लंबे अरसे बाद लगातार दूसरे दिन सोमवार को अंचलभर में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया। इस दौरान जुलाई में अभी तक 48.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं पिछले चौबीस घंटे में सोमवार 8.30 बजे तक 18.8 एमएम बारिश हुई। सोमवार सुबह से ही आमसान में बादल छाए रहे। इस दौरान दोपहर 12 के बाद अचानक सिस्टम बना और झमाझम बारिश शुरू हो गई। हालांकि यह झमाझम बारिश ज्यादा देर नहीं हुई। दिनभर रूक-रूक रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। जिससे मौसम में ठंडक बनी रही। वहीं जिले के मधुसूदनगढ़ क्षेत्र में सोमवार की शाम 4.30 बजे के करीब रिमझिम बारिश हुई। फतेहगढ़ में दो घंटे तक चली।
-
जिले में अब तक 168.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज
इधर जिले में 1 जून से अब तक 168.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जो कि सामान्य वर्षा का 16.0 प्रतिशत है। जिले में गतवर्ष इसी अवधि में 282.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1053.5 मिमी है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 1 जून से 19 जुलाई तक जिले के वर्षामापी केन्द्र गुना में 153.8 मिमी, बमौरी में 223.1, आरोन में 190.5, राघौग? में 158.0, चांचौड़ा में 104.0 तथा वर्षामापी केन्द्र कुम्भराज में 183.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 24 घंटे में 63.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में वर्षा मापी केन्द्र गुना में 18.8 मिमी, बमोरी में 13.2 मिमी, आरोन में 12.0 मिमी., राघौगढ़ में 5.0 मिमी, चांचौड़ा में 0.0 मिमी. एवं वर्षा मापी केन्द्र कुंभराज में 14.0 मिमी. वर्षा दर्ज की गई।