3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौ साल बाद एक बार फिर मार्च में आएगी हनुमान जयंती

नवरात्र और रामनवमीं भी इसी माह, त्यौहारों से भरा रहेगा ये महीना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Praveen Mishra

•

Updated: 7 Mar 2018, 1:28 PM IST

hanuman ji

गुना। होली त्यौहार से शुरू हुए इस माह यानि मार्च के आखिरी दिनों में हनुमान जयंती का त्योहार पड़ेगा। इस बार इसमें खास बात ये है कि नौ साल बाद ऐसा संयोग पुन: बन रहा है कि मार्च के आखिरी दिनों में हनुमान जयंती पड़ रही है।

वैसे सामान्यत: अप्रैल में हनुमान जयंती मनाई जाती है। ऐसे में इस बार मार्च का यह महीना त्यौहारों से भरा रहेगा। इस महीने सात से ज्यादा दिन भी अवकाश के रहेंगे। शहर के अलावा जिले भर में हनुमान जयंती और नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

इस संबंध में पंडित राजेश गौतम के अनुसार मार्च की शुरूआत होली से हुई थी, मंगलवार को शहर में रंगपंचमी धूमधाम से मनाई गई।

रंगपंचमी के बाद चैत्र नवरात्रि , श्रीराम नवमी, महावीर जयंती, हनुमान जयंती और गुड फ्राइडे जैसे बड़े त्यौहार इसी महीने में हैं। इसी महीने में हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत्सर 2०75 भी शुरू होगा।

जानकारों के अनुसार रंगों के त्यौहार होली, रंगपंचमी के बाद शीतला सप्तमी, श्रीराम नवमी, हनुमान जयंती, गुड़ी पड़वा रहेगा। इसके अलावा धुलेंडी के दिन से गणगौर भी शुरू हो चुका है। इस बार हनुमान जयंती मार्च माह में होने की जानकारी के बाद शहर के टेकरी सरकार समेत जिले भर के हनुमान जी के मंदिरों पर हनुमान जयंती मनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं 18 मार्च से गुड़ी पड़वा से नवरात्र महोत्सव शुरू हो जाएंगे, जिनकी तैयारियां माताओं के मंदिरों पर हो चुकी है।

9 साल बाद ऐसा संयोग
हनुमान जयंती इस बार 31 मार्च को श्रृद्धाभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाई जाएगी। पंडित राजेश गौतम के मुताबिक 9 साल बाद ऐसा संयोग अवसर आ रहा है जब हनुमान जयंती मार्च महीने में आएगी।

इसके पहले वर्ष 2००8 में भी हनुमान जयंती 31 मार्च को आई थी। इसके बाद वर्ष 2००9 से 2०17 तक अप्रैल महीने में आई थी। ज्योतिषों के अनुसार ऐसा बहुत कम होता है जब एक महीने में इतने त्यौहार आते हैं। मार्च में ऐसा हो रहा है ज्यादातर अप्रैल महीने में यह त्यौहार आते थे।

जानिये कब कौन सा त्यौहार...
8 मार्च शीतला सप्तमी
18 मार्च गुड़ी पड़वा
19 मार्च झूलेलाल जयंती
25 मार्च श्रीराम नवमी
29 मार्च महावीर जयंती
31 मार्च हनुमान जयंती