
गुना. केंट थानांतर्गत पुरापोसर में लोधी-लोधा समाज द्वारा कराए जा रहे धार्मिक कार्यक्रम में उस समय कोहराम मच गया जब वहां लगे टेन्ट में झंडी (फताका) लगाने के लिए ले जाई जा रही नशैनी 33 केवी की लाइन से टकरा गई जिससे नशैनी में करंट आया उससे चिपककर एक युवा की मौके पर ही मौत हो गई और उस नशैनी की चपेट में आने से सात बालक झुलस गए, जिनमें दो बालकों की हालत गंभीर है, इनमें एक को ग्वालियर रैफर कर दिया है। लोधा-लोधी युवा राजपूत समाज संगठन द्वारा 11 अप्रैल से पुरा-पोसर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है।
तैयारियां जोरो पर
शुक्रवार को दोपहर के समय यहां लगे टेन्ट में झंडी बांधने की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच बीस-बाईस वर्षीय बल्लू लोधा एक लोहे की नशैनी को लेकर वहां आ रहा था, तभी वह नशैनी टेन्ट के ऊपर से निकल रही 33 केवी की लाइन से चिपक गई, इससे बल्लू लोधा को करंट लगा जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह नशैनी उसके हाथ से छूटकर वहां गिरी, जिसकी चपेट मे लगभग आठ बच्चे आ गए, जिनको करंट लगा और वे भी बुरी तरह झुलस गए। करंट लगने के बाद घायल बच्चों को उपचार करने के लिए अस्पताल में भी चिकित्सकों ने भागदौड़ की।
पुलिस और प्रशासन अधिकारी पहुंचे
झुलसे हुए बच्चों और वहां मौजूद लोग बिलखने लगे। झुलसे हुए बच्चों में रोहित लोधा 9 साल, राकेश लोधा 15 साल, हेमराज लोधा 12 साल, विशाल लोधा 13 साल, राजेश लोधा 13 साल, प्रसन्न लोधा 1० साल और अरुण लोधा 1० निवासी पुरापोसर बताए गए हैं। खबर मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी के पर पहुंच गए थे।इसमें गलती आयोजन समिति की है। अध्यक्ष पर हत्या का एक प्रकरण भी दर्ज है, जिसमें वे फरार चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया के जिला प्रभारी और नगर उपाध्यक्ष भी हैं।
Published on:
14 Apr 2018 02:28 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
