6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंस्टाग्राम दोस्त ने जबरदस्ती कर बनाया अश्लील वीडियो, युवती की जुबानी, दोस्ती में धोखे की कहानी

दबी जुबान में युवती ने बताया कि करीब 5-6 माह पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक युवक से हुई थी, जिसने करीब दो माह पहले उसे गुना बुलाया और एक रूम में ले जाकर जबरदस्ती रेप किया.

2 min read
Google source verification
dosti.jpg

गुना. 6 माह पहले इंस्टाग्राम पर हाय-हैलो से शुरू हुई दोस्ती में एक 23 साल की लड़की को धोखा मिला है, उसने पहले से समाज के डर से ये बात किसी को नहीं बताई, लेकिन जब आरोपी उसे लगातार परेशान करने लगे तो पहले उसने अपने घरवालों को फिर पुलिस को पूरी कहानी बताई।

दबी जुबान में युवती ने बताया कि करीब 5-6 माह पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक युवक से हुई थी, जिसने करीब दो माह पहले उसे गुना बुलाया और एक रूम में ले जाकर जबरदस्ती रेप किया, वहीं पर उसके साथ अश्लील वीडियो भी बना लिए, इसके बाद वह वीडियो और फोटोज दिखाकर वायरल करने की धमकी देते हुए रुपए मांगने लगा, बाद में उसने अपने एक दोस्त को भी अश्लील वीडियो फोटो दे दिए, तो वह भी परेशान करने लगा, ऐसे में जब युवती तंग आ गई तो उसने पूरी बात बताई।

युवती से बलात्कार कर उसके अश्लील फोटो वीडियो बना, उसे ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने वाले दोनों आरोपियों को जामनेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय एक युवती द्वारा जामनेर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि करीबन 5-6 माह पहले उसकी दोस्ती जामनेर निवासी कुलदीप यादव से इंस्टाग्राम पर हुई थी।

करीबन दो माह पहले वह गुना गई थी, जहां कुलदीप भी आ गया। उसे एक रुम पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। इसके उसने अपने मोबाइल में अश्लील फोटो, वीडियो बना भी लिए थे। इसके बाद वह उसके फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपए मांगने लगा बदनामी के डर से वह कुलदीप यादव को पैसे देती रही। इसके बाद कुलदीप यादव ने उसके फोटो, वीडियो अपने दोस्त राजपाल राजपूत निवासी ग्राम भंवरगढ़ को दे दिए और फिर राजपाल राजपूत भी उसके फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए मांगने लगा। इस तरह उसने अपने घर वालों से छिपकर कुलदीप यादव को दो लाख एवं राजपाल सिंह राजपूत को डेढ लाख रुपए दे दिए हैं। इस तरह उन दोनों से परेशान होकर 6 अप्रेल को वह घर से बिना बताए ग्वालियर चली गई। बाद में ग्वालियर से वापस रुठियाई आ गई थी। जहां से उसने अपने घरवालों को फोन लगाकर रुठियाई बुला लिया एवं अपने साथ घटित सारी बात उन्हें बताई। जिसकी रिपोर्ट पर से जामनेर थाने में आरोपीगण कुलदीप यादव निवासी जामनेर एवं राजपाल सिंह राजपूत निवासी ग्राम भंवरगढ के विरुद्ध प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया था।

यह भी पढ़ें : आज सजेगा बागेश्वर धाम पं.धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, पर्ची में लिखकर बताएंगे भूत, भविष्य और वर्तमान

पुलिस ने मामले में रात को ही प्रकरण के दोनों आरोपियों कुलदीप पुत्र गजेन्द्र सिंह यादव निवासी जामनेर एवं राजपाल सिंह पुत्र प्रेम सिंह राजपूत निवासी ग्राम भंवरगढ़ थाना जामनेर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा जिन्हें बुधवार को न्यायालय पेश किया, जहां से उन्हे जेल भेज दिया है।