
Guna news
गुना।
पृथ्वी सात स्तंभों पर टिकी है इनमें गाय, ब्राह्मण, वैध, सती नारियां, सत्यवादी
पुरूष और दानशील पुरूष र्निलोभ पुरूष शामिल हैं। यह खत्म हो जाएंगे तो धर्म नष्ट हो
जाएगा। इस आशय की बात भक्तमाल कथा के दौरान मूलक पीठाधीश्वर देवाचार्य राजेंद्र जी
महाराज ने भार्गव कृषि फार्म पर कही। उन्होंने कहा कि गाय की सुरक्षा और संरक्षण से
छह स्तंभों का अस्तित्व बना रहेगा। गाय के नष्ट होने से ब्राह्मण सहित सभी स्तंभ
नष्ट हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वेद शास्त्र के सिदांतों के अनुसार एक लाख
ब्राह्मण भी हो जाएं तो पूरी दुनिया को बदल सकते हैं। लेकिन ऎसे ब्राह्मण वर्तमान
परिवेश में मिलना मुश्किल है। गुलामी के समय में वेद पाठी ब्राह्मणों को तोपो से
उड़ा दिया गया था। इसके बाद भी ब्राह्मणों ने दूसरा धर्म कबूल नहीं किया। आजादी के
बाद भी गौवध रोकने पर विचार किया गया था और गांधीवादी विचारधारा और सुभाषचंद बोस
आदि ने देश में गायों का वध रोकने की बात कई बार कहीं थी लेकिन ऎसा नहीं हो सका।
पितृ मोक्ष पवित्र पर्व
पितृ मोक्ष अमास्या के मौके पर महाराज श्री ने
कहा कि सनातन धर्म का यह सबसे बड़ा पर्व है।इस दिन लोगों को पवित्र नदियों में
स्नान करना चाहिए।इसके अलावा जो व्यक्ति पवित्र नदी में स्नान नहीं कर पाते हैं,वह
गौ मूत्र या गोबर से स्नान करें तब भी उनके लिए उतना ही पुण्य मिलला है। कथा सुनने
बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।
Published on:
12 Oct 2015 11:28 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
