
MP News : मध्यप्रदेश की गुना लोकसभा सीट सांसद और टेलीकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने गृह क्षेत्र को बड़ी सौगात दे दी है। मध्यप्रदेश के 3 शहरों के तीन गांव इस 5जी इंटेलिजेंट विलेज में शामिल हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करके दी है। यह कदम देश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। ताकि टेलिकम्यूनिकेशन के क्षेत्र में बढ़ावा मिल सके।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि - जय अनुसंधान! मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दूरसंचार विभाग द्वारा दो महत्वपूर्ण पहलों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित कर रहा है। 5G इंटेलिजेंट विलेज और क्वांटम एन्क्रिप्शन एल्गोरिदम। मैं सभी एमएसएमई, स्टार्ट-अप, शिक्षाविदों और सरकारी विभागों से आग्रह करता हूं कि वे दूरसंचार उत्पादों और समाधानों के प्रौद्योगिकी डिजाइन, विकास और व्यावसायीकरण में शामिल हों और इन परिवर्तनकारी पहलों के लिए आवेदन करें।
इन गांवों में 5जी के अल्ट्रा-रिलायबल लो-लेटेंसी कम्युनिकेशन (यूआरएलएलसी) और मैसिव मशीन टाइप कम्युनिकेशन (एमएमटीसी) तकनीकों का प्रभावी तौर पर उपयोग में समर्थ बनाने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं, जो 5जी कनेक्टिविटी के फायदों को प्रदर्शित करते हैं। इन प्रस्तावों में मौजूदा कवरेज के दायरे से बाहर के क्षेत्रों में भी 5जी कनेक्टिविटी स्थापित करने की योजना शामिल हो सकती है।
इस पहल का उद्देश्य 5जी के संभावित फायदों का पता लगाने और उनका दोहन करने के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाताओं, सेंसर विनिर्माताओं, सीसीटीवी आपूर्तिकर्ताओं और आईओटी सेवा प्रदाताओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर जुटाना है। इस प्रकार यह प्लेटफॉर्म इस क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास के एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करेगा। इसका उद्देशय 5 डजी की मदद से ग्रामीण इलाकों में बदलाव लाना है। इसके आवेदन करने की लास्ट डेट 31 जुलाई है।
Updated on:
18 Jun 2024 08:13 pm
Published on:
18 Jun 2024 08:10 pm
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
