22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूखे कुएं में गिरी गाय, लोगों ने 2 घंटे की मशक्कत कर बाहर निकाला

सूखे कुएं में गिरी गाय, लोगों ने 2 घंटे की मशक्कत कर बाहर निकाला

2 min read
Google source verification
guna, guna news, guna patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, well, cow, Cows in the well, shortage of water, animal,

सूखे कुएं में गिरी गाय, लोगों ने 2 घंटे की मशक्कत कर बाहर निकाला

गुना/धरनावदा। गांव के शिवाजी मोहल्ला के एक खाली कुएं में गाय गिर गई। सुबह लोगों ने गाय को तड़पते देखा तो दिल पसीज गया। गांव के युवा कुएं में उतरे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गाय को जिंदा बाहर निकाल लिया है। हालांकि कुएं में गिरने से गाय के सींग टूट गए हैं, जिसका इलाज कराया जा रहा है। कुएं की मुंडेर नहीं होने से यह काफी खतरनाक है। लोगों ने बताया, संभवत: गाय पानी की तलाश में कुएं के पास आई होगी और इसी दौरान गिर गई। गाय को बचाने के लिए संतोष साहू, राधेश्याम ओझा, लल्लू कृष्णपाल, प्रमोद बैरागी, सुरेंद्र सिंह, हरिओम, अमरचंद, जगदीश सेन और धर्मेंद्र कुशवाह में काफी मशक्कत की।

25 फीट गहरा है कुआ, मुंडेर नहीं
गांव के शिवाजी मोहल्ला में यह कुआ करीब 25 फीट गहरा है। जलस्तर नीचे जाने से पूरी तरह सूख चुका है। मुंडेर नहीं है। इस कारण से रात के समय या अंधेरे में जानवरों के गिरने का भय रहता है। राहगीर भी कई बार बाल बाल बचे। कुआं काफी खतरनाक स्थिति में है।

एक दर्जन युवा 2 घंटे हुए परेशान
सुबह जब लोग उठे तो कुएं में से आवाज आ रही थी। लोग पहुंचे तो गाय तड़प रही थी। इसके बाद गांव के युवा एकत्रित हुए और कुछ लोग कुएं में उतरे और करीब 2 घंटा मशक्कत करते रहे। रस्सी आदि की मदद से गाय को बाहर निकाल लिया है। गाय के सींग टूट गए हैं।

और आखिर में गाय को जिंदा निकाला
दो घंटे की मशक्कत के बाद आखिर में गाय को बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन इस घटना से लोगों में गुस्सा है। गांव में पानी का इंतजाम नहीं है। जानवर भी प्यासे हैं। लोग दूर दूर से पानी लाते हैं। उधर, कुएं के आसपास मुंडेर नहीं बनाई जाती है। सुरक्षा का अभाव रहता है। जिसका भुुगतान कभी इन जानवरों तो कभी इंसानों को करना पड़ता है।