2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जादू नहीं विज्ञान है, समझना समझाना आसान है के माध्यम से बताया विज्ञान

 शासकीय उत्कृष्ट स्कूल में विकास खंड स्तरीय 'जादू नहीं विज्ञान है समझना समझाना आसान हैÓ का आयोजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhalendra Malhotra

•

Updated: 1 Jan 2017, 10:56 PM IST

guna

guna


राघौगढ़. शासकीय उत्कृष्ट स्कूल में विकास खंड स्तरीय 'जादू नहीं विज्ञान है समझना समझाना आसान हैÓ का आयोजन किया गया। एसबीआई के प्रबंधक आरके सिन्हा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने छात्रों से कहा कि वह किसी अंध विश्वास में न आएं और समाज को भी जागरुक करें।

इस दौरान कन्या राघौगढ़ के प्राचार्य रूप सिंह दोहरे ने भी छात्रों की प्रस्तुति की सराहना की। बीईओ, प्राचार्य सुरेश आर्य ने कहा कि आज के आधुनिक युग में हमें विज्ञान के महत्व को समझना भी है और हमारे समाज को समझाना भी है। हमारे बच्चे इस कार्य को आसानी से कर सकते हैं। कार्यक्रम में हाई स्कूल, हासे स्कूल के विज्ञान शिक्षक एवं छात्रों ने जादू एवं नाटिका के माध्यम से अंध विश्वास को दूर करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में व्हीके सेन, सीमा श्रीवास्तव, योगेश तिवारी, सुधीर शर्मा, जीके शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।