29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कई बार कहने पर भी नहीं सुधरी अव्यवस्थाएं

ठेकेदार को दी साफ-सफाई कराने की चेतावनी

2 min read
Google source verification

image

Jagdeesh Ransurma

Jul 21, 2016

guna

guna


गुना. जिला अस्पताल में असामाजिक तत्वों के प्रवेश और गंदगी को लेकर कलेक्टर ने प्रबंधन और ठेकेदार पर जमकर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने प्रबंधन से कहा कि सुरक्षा के इंतजाम ठीक किए जाएं। वहीं ठेकेदार से सफाई ठीक से करने के निर्देश दिए। इस दौरान वह हर वार्ड में पहुंचे और व्यवस्थाओं को देखा। कलेक्टर ने इस दौरान मरीजों से भी बातचीत की।
जिला अस्पताल में चल रहीं अव्यवस्थाओं की शिकायत को लेकर कलेक्टर गुुरुवार की सुबह अचानक निरीक्षण पर पहुंचे थे। दो दिन पहले अस्पताल में प्रसूति वार्ड से शिकायत आई थी कि रात में कुछ आसामाजिक तत्व वार्ड में घुस आए थे और प्रसूता के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया था। इस दौरान महिला द्वारा हल्ला मचाने पर बदमाश भाग निकले थे, जिसकी शिकायत महिला ने अपने परिजनों सहित अस्पताल प्रबंधन से की थी।

इससे पहले भी प्रसूति वार्ड में कुछ लोगों ने स्टाफ नर्स के साथ बदसलूकी की थी। जिसकी शिकायत प्रबंंधन से की गई थी। इन शिकायतों के बाद कलेक्टर प्रसूति वार्ड में पहुंचे और वहां का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि मेटरनिटी वार्ड में बिना दरवाजे के गेट को तत्काल बंद किया जाए। बताया जाता है कि इसी गेट से बदमाश अस्पताल में आए थे। कलेक्टर ने अस्पताल में स्टोर रुम का निरीक्षण किया और वहां पर मौजूद दवाइयों की जानकारी ली, इस दौरान मौसमी दवाइयों के स्टाक आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दवाईयों के उपयोग के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने हाजिरी रजिस्टर क ो भी देखा। कलेक्टर ने अस्पताल में पैरामेडीकल स्टाफ और डाक्टर रुम का भी निरीक्षण किया और डाक्टरों सहित स्टाफ को कई कमियां सुधारने को कहा।

मरीजों ने कहा नहीं हो रही है सुनवाई
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचे तो मरीजों से हाल चाल पूछा,इस पर मरीजों ने इलाज को लेकर लापरवाही की बात कही। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार में किसी तरह की लापरवाही नहीं होने चाहिए। उन्होंने मरीजों को आश्वासन दिया कि उनका इलाज पूरा होगा।

यह गंदगी कैसे है, व्यवस्थाएं सुधारो
कलेक्टर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में घूम रहे थे उसी समय उन्हें दीवारों पर पान और गुटखा के निशान दिखाई दिए। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की सफाई हो रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सफाई की व्यवस्थाएं सुधारी जाएं। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर जब भी अस्पताल में पहुंचे हैं तो सफाई को लेकर हमेशा नाराजगी ही जताई है इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। एक बार फिर उन्होंने निर्देश दिए कि व्यवस्थाएं ठीक की जाए।