30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चमत्कार : दीपावली से पहले यहां जमीन फाड़कर प्रकट हुए विष्णु भगवान

खेत में जुताई के दौरान अचानक फंस गया ट्रेक्टर, किसान ने उतरकर देखा तो नजर आई भगवान विष्णु की अद्भुत मूर्ति...

2 min read
Google source verification
vishnu_bhagwan_ji.jpg

,,

दीपावली के त्यौहार से ठीक कुछ दिन पहले ही गुना में भगवान विष्णु जी की एक अद्भुत प्रतिमा मिली है। गुना जिले के राघौगढ़ के जंगल क्षेत्र के कोलुआ डांग स्थित एक खेत में जब किसान अपने खेत में ट्रेक्टर चला रहा था तब भगवान विष्णु की ये अद्भुत प्राचीन मूर्ति जमीन से प्रकट हुई। जिसे देखने के लिए अब खेत में लोगों की भीड़ लग रही है। प्रशासन को जब इस बात की जानकारी लगी तो पुरातत्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और मूर्ति को लाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते मूर्ति को नहीं लाया जा सका है। लोग इसे विष्णु भगवान का चमत्कार मान रहे हैं।

जमीन से प्रकट हुए विष्णु भगवान
जिस खेत में मूर्ति मिली है वो वीर सिंह गुर्जर नाम के किसान का खेत है। विष्णु गुर्जर ने बताया कि वो खेत में ट्रेक्टर चलवा रहे थे तभी अचानक एक जगह पर ट्रेक्टर फंस गया। ऐसा लगा जैसे किसी ने ट्रेक्टर को रोक दिया है, नीचे देखा तो वहां पर भगवान विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति थी। जिसे देखकर वो हैरान रह गया। किसना वीर सिंह गुर्जर ने बताया कि वो और उसका परिवार करीब 35 सालों से इस खेत में खेती कर रहे हैं लेकिन इससे पहले कभी ये मूर्ति नजर नहीं आई। हर साल ट्रेक्टर से एक दो बार नहीं बल्कि इससे ज्यादा बार जुताई बुवाई की जाती है लेकिन इस साल भगवान विष्णु खुद धरती फाड़कर प्रकट हुए हैं।

यह भी पढ़ें- VIDEO में दिखा चमत्कार, भगवान शनिदेव की मूर्ति ने कुछ पल के लिए खोलीं आंखें

करीब 2 हजार साल पुरानी है मूर्ति
जो मूर्ति खेत से मिली है वो अति प्राचीन है इसके करीब 2 हजार साल पुराना होना बताया गया है। गांव के लोग इसे भगवान विष्णु की प्रतिमा बता रहे हैं। प्रतिमा में मुख्य देवता चार भुजा वाले हैं। उनके दो हाथ ध्यान की मुद्रा में हैं। जबकि बाकी दो में से एक हाथ में गदा है। दूसरे हाथ में जो चीज धारण की गई है वह ठीक से स्पष्ट नहीं होती। मुख्य प्रतिमा के ऊपर भी कई छोटी देव आकृतियां बनी हैं। मूर्ति मिलने की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमला भी फोर्स लेकर प्रतिमा को लाने के लिए पहुंचा था लेकिन कोलुंगा डांग के लोगों ने ये कहकर मूर्ति को ले जाने नहीं दिया कि जब प्रतिमा गांव में निकली है तो यहीं पर मंदिर बनाकर इसे स्थापित किया जाए न कि पुरातत्व विभाग के सुपुर्द की जाए।
देखें वीडियो- नागिन के लिए दो नागों में हुई भयंकर लड़ाई