गुना. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को अंतर जिला महाविद्यालयीन संभागीय कबड्डी प्रतियोगिता खेली गई। प्रतियोगिता में शामिल मुरैना की टीम ने फाइनल मैच के संघषपूर्ण मुकाबले में गुना को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि संभागीय स्पर्धा में गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना जिलों की टीमों ने भागीदारी की। अंतिम मैच गुना और मुरैना के बीच खेला गया। इसमें मुरैना टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में गुना को 41 के मुकाबले 45 अंकों से हराकर संभागीय विजेता बन गई। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य बीके तिवारी ने किया। उन्होंने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहाकि महिलाएं कबड्डी जैसे खेल में भी अपना लोहरा मनवा रही हैं। हाल ही के दिनों में लड़कियों ने ओलंपिक में भी देश का सिर ऊंचा दिया। उन्होंने खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलने का संदेश भी दिया। प्रतियोगिता में निर्णायक कमल सिंह राजावत एवं अशफाक खान रहे। स्केटिंग सुरेंद्रपाल सिंह ने की। इस अवसर पर हरवीर सिंह रघुवंशी, रमेश ओझा क्रीड़ा अधिकारी और विभिन्न जिलों से आए क्रीड़ा अधिकारी शामिल रहे। अंत में आभार क्रीड़ा अधिकारी अनिल बेलसरे ने माना।