1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking: एमपी में यहां गंदा पानी पीने से फैली खतरनाक बीमारी, दो की मौत, 52 से अधिक बीमार

MP Breaking News: दूषित पानी पीने से पूरे मोहल्ले में खतरनाक बीमारी फैल गई। इस बीमारी से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 52 से ज्यादा लोग बीमार हैं। सभी बीमार निजी और जिला अस्पतालों में भर्ती हैं। (cholera after drinking dirty water)

2 min read
Google source verification

गुना

image

Akash Dewani

Jun 27, 2025

2 dead and 52 people fell sick of cholera after drinking dirty water

2 dead and 52 people fell sick of cholera after drinking dirty water (फोटो सोर्स-patrika.com)

MP Breaking News: मध्य प्रदेश गुना जिले की बमौरी विधानसभा क्षेत्र के मुहाल कॉलोनी के पास स्थित पठार मोहल्ला में उस समय हड़कंप मच गया। जब यहां लगे एक हैंडपंप के दूषित पानी पीने से एक के बाद एक लोग हैजा का शिकार हो गए। हैजा से पीड़ित 52 से अधिक लोगों को एंबुलेंस से मुहाल कॉलोनी और पठार मोहल्ला से गुना लाकर जिला अस्पताल और एक निजी अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। यहां इनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस बीमारी के कारण अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है जिनके नाम रामप्यारी सहरिया और हाउसी बाई है। (cholera after drinking dirty water)

ग्रामीणों के अनुसार पंचायत के अंतर्गत पठार मोहल्ला में पानी की सप्लाई के लिए एक टंकी बनी हुई है। इस टंकी से वहां की ग्राम पंचायत द्वारा पानी नहीं दिया जा रहा था। पानी न मिलने से पास में ही लगे हैंडपंप जो की बंद पड़ा था, उसमें वाटर लेवल आने से पानी ऊपर आ गया। पानी की कमी के कारण ग्रामीणों ने इसी बंद पड़े हैंडपंप से पानी भरने लगे और उसे पीते ही बीमार पड़ गए।


यह भी पढ़े- सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में भर दिया पानी मिला डीजल, रास्ते में हुई बंद, मचा हड़कंप

स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा

एक के बाद एक गंभीर बीमारी से पीडित लोगों को इलाज के लिए गुना लाया गया। जिला अस्पताल और एक निजी अस्पताल में इन सभी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बमौरी बीएमओ के अनुसार दूषित पानी पीने से 52 लोग बीमार हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में बमौरी के बीएमओ डा. लक्ष्मीकुमार के अनुसार 75 वर्षीय रामप्यारी सहरिया की मौत हैजा से हुई है। उनका दावा है कि दूसरी महिला हाउसाबाई की मौत इस बीमारी से नहीं जहर खाने से बताया गया है। गांव के हैंडपंप की सफाई कराई जा रही है। गांव में बनी टंकी से पानी की सप्लाई शुरू कर दी है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच चुकी है, लोगों को चेकअप करके दवाई दी जा रही है।

Story Loader