scriptशादी तय होने के बाद भागी लड़की, लड़के वालों ने लड़की के भाई को बनाया बंधक, रखी अजीब शर्त | new form of jhagda custom bring the girl take the boy back | Patrika News

शादी तय होने के बाद भागी लड़की, लड़के वालों ने लड़की के भाई को बनाया बंधक, रखी अजीब शर्त

locationगुनाPublished: Aug 17, 2021 05:56:14 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

झगड़ा प्रथा का नया रूप..लड़के वालों की शर्त- शादी तय होने के बाद भागी लड़की को वापस लाओ और लड़के को वापस ले जाओ…

guna_jhagda.jpg

गुना. झगड़ा प्रथा के बारे में तो आप जानते होंगे लेकिन मध्यप्रदेश के गुना में झगड़ा प्रथा का अलग तरह का मामला सामने आया है। यहां एक लड़की के शादी तय हो जाने के बाद भाग जाने पर लड़के वालों ने लड़की के भाई को बंधक बना लिया। लड़के वालों की शर्त है लड़की लाओ और लड़के को ले जाओ। बेटी के भाग जाने के बाद पिता ने पहले तो बदनामी के कारण पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी लेकिन अब जब उसके बेटे को बंधक बना लिया गया तो वो शिकायत लेकर थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। जिसके आधार पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

guna_jhagda_2.jpg

शादी तय होने के बाद भागी लड़की
गुना के आरोन क्षेत्र के मरेठिया गांव के रहने वाले बापूलाल भील की शादी डेढ़ महीने पहले गांव के फूल सिंह के लड़के से तय हुई थी। शादी तय होने के कुछ दिन बाद ही बापूलाल की बेटी घर से भाग गई। बेटी के भागने के बाद बापूलाल ने बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई और जब लड़की के घर से भागने का पता लड़के पक्ष यानि फूल सिंह के परिवार को लगी तो फूलसिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ बापूलाल के घर पहुंचा और उसके बेटे शिवराज को पंचायत में ले जाने के बहाने अपने घर ले जाकर बंधक बना लिया। बेटे को बंधक बनाए जाने के बाद बापूलाल ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी जिसके आधार पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

ये भी पढ़ें- 4 साल की बच्ची का 5 साल के बच्चे से किया था रिश्ता, आज भी झेल रही दंश

 

लड़की लाओ, लड़का ले जाओ
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बापूलाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि लड़के वालों ने शर्त रखी है कि लड़की लाओ और लड़के को वापस ले जाओ। इतना ही नहीं वो बेटे को छुड़ाने की गुहार लेकर पंचायत में भी गया लेकिन कुछ दिन बाद फूलसिंह ने पंचायत में आना ही बंद कर दिया, उसने साफ संदेशा भेज दिया कि ऐसे लड़के को नहीं छोड़ेगा या तो लड़की लाकर दो या फिर झगड़ा तोड़ो। बापूलाल की शिकायत पर पुलिस ने गांव में दबिश देकर फूलसिंह के कब्जे से बापूलाल के बेटे को मुक्त कराया था हालांकि तब आरोपी भागने में सफल हो गए थे। जिले के एसपी ने फरार आरोपियों पर 4 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था जिनमें से 4 आरोपियों को सोमवार को रिजौदा गांव से गिरफ्तार किया गया है जबकि दो अभी भी फरार हैं।

देखें वीडियो- मामूली विवाद पर भिड़े दो पक्ष, जमकर चलीं लाठियां

https://www.dailymotion.com/embed/video/x83gsrg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो