8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सडक़ की मरम्मत करना भूली कंपनी, दिया नोटिस

सीवर लाइन को लेकर नपा और निर्माण कंपनी में विवाद

2 min read
Google source verification

गुना

image

Deepesh Tiwari

May 06, 2018

Municipality, Road repair, guna news, guna patrika , patrika bhopal, Sewer Line,  cmo, guna smart city,

गुना। शहर में अमृत योजनान्तर्गत सीवर लाइन डाले जाने का काम पूरे होने से पूर्व संबंधित कंपनी और नगर पालिका के बीच विवाद हो गया है।
इसके चलते नगर पालिका ने सीवर लाइन का काम करने वाली कंपनी को नोटिस दिया है, जिसमें कहा है कि वह सडक़ का काम 31 मई तक पूरा करे, अन्यथा नपा द्वारा अपने स्तर पर कराया जाएगा, इस पर खर्च होने वाली राशि उनके द्वारा जमा की गई प्रत्याभूति राशि में से काटी जाएगी।

नगर पालिका अध्यक्ष के निरीक्षण के बाद मिली खामियां और गड़बडिय़ों के बाद सीएमओ ने कंपनी को नोटिस दिया है जिसमें कहा है कि सात दिवस में खोदी गई 4० किमी सीवर लाइन के कार्य में मेनहोल एवं चेम्बर निर्माण सहित सडक़ मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया जाकर 31 मई तक पूर्ण करें, अन्यथा नगर पालिका उक्त कार्य को करेगी और उस पर होने वाले समस्त व्यय को कंपनी की देय राशि या कंपनी द्वारा जमा की प्रत्याभूति में काटकर समायोजित की जाएगी।

आयुक्त को भेजा है पत्र
नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र सलूजा ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त को भेजे पत्र में कहा है कि बिना ट्रेंच के सडक़ मरम्मत आदि कार्य कर दिए हैं। इससे आमजन को सुविधा न होकर परेशानी हो रही है तथा कार्य भी लंबित हो रहा है। आमजन पक्की सडक़ों के खुदने से धूल/मिट्टी एवं आवागमन में हो रही समस्या से बहुत नाराज हैं। उन्होंने आयुक्त से आग्रह किया है कि वे कंपनी को आदेश दें कि वह सडक़ आदि कार्य कराए।

ये हुआ था अनुबंध
नगर पालिका गुना और सीवर लाइन डालने वाली कंपनी जय वरूड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी के बीच अनुबंध हुआ है। जिसके तहत अनुबंध की एससीसी में कंडिका 17 के अनुसार आपको एक समय में 25० मीटर का कार्य किया जाकर सडक़ मरम्मत सहित सभी कार्य करना है।

सलूजा ने किया निरीक्षण
नपाध्यक्ष सलूजा ने सीवर लाइन के तहत हुए काम का निरीक्षण किया तो फ्रेन्डस कॉलोनी, विवेक कॉलोनी, दलवी नगर, सिसौदिया कॉलोनी में लगभग 4० किमी सीवर लाइन डालने का कार्य किया है जिसमे मेनहोल एवं चेंबर का कार्य किए बिना मिट्टी को बिना कॉम्पेक्शन के ट्रेंच में भर दिया।