28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुंडरीक महाराज की श्रीराम कथा 5 से, 80 हजार वर्गफीट में बन रहे विशाल डोम

कथा के लिए 3 डोम, 3 बीघा जमीन पर लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के लिए तैयार हो रही यज्ञशाला, रोजाना 15 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था

less than 1 minute read
Google source verification

गुना

image

deepak deewan

May 01, 2023

pundrik.png

लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के लिए तैयार हो रही यज्ञशाला

गुना. एमपी में गुना में एक भव्य आयोजन हो रहा है। यहां पुंडरीक गोस्वामी महाराज की श्रीराम कथा आयोजित की जा रही है। पुंडरीक गोस्वामी महाराज की कथा 5 मई से प्रारंभ होगी। इसके साथ ही यहां लक्ष्मीनारायण यज्ञ भी होगा। श्रीराम कथा और लक्ष्मीनारायण यज्ञ के दौरान अन्य धार्मिक कार्यक्रम, भजन संध्या आदि भी आयोजित की जा रहीं हैं। भजन सम्राट अनूप जलोटा और लखबीरसिंह लक्खा भी यहां आ रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार श्रीराम कथा और यज्ञ स्थानीय दशहरा मैदान पर आयोजित किए जाएंगे। यहां तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। पास में ही भोजनशाला बनाई जा रही है जहां रोज 15 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

5 मई को कलश यात्रा के साथ यह दिव्य आयोजन शुरु होगा। पुंडरीक गोस्वामी महाराज की कथा 10 मई तक चलेगी। बजरंगगढ के बीसभुजा माता मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। यह इलाके का सबसे प्राचीन मंदिर है जोकि 5 हजार साल पुराना बताया जाता है।

कथा के लिए विशाल पंडाल और डोम बनाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार यहां 3 डोम तैयार किए जा रहे हैं। मैदान पर करीब 80 हजार वर्गफीट में श्रीराम कथा के लिए पंडाल बन रहा है जबकि लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के लिए 3 बीघा जमीन पर यज्ञशाला बनाई जा रही है। पास में ही भोजनशाला भी बन रही है।

श्रीराम कथा और लक्ष्मीनारायण यज्ञ 10 मई तक चलेंगे। लक्ष्मीनारायण यज्ञ में पंडित धीरेंद्र शास्त्री पूर्णाहूति देंगे। यहां रोज कल्चरल प्रोग्राम और भजन के कार्यक्रम होंगे जिनमें भजन सम्राट अनूप जलोटा, लखबीरसिंह लक्खा और सांसद हेमामालिनी भी शामिल होंगी।