22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटा बोला : दिग्विजय सिंह ने फ्रंट फुट पर हुक शॉट खेला, नहीं सुनते किसी की बात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समन्वयक दिग्विजय सिंह इस समय उनके साथ चल रहे हैं। एक दिन का विश्राम मिला तो क्रिकेट खेलते देखे गए।

2 min read
Google source verification
digvijay.jpg

गुना. मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांगे्रस द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर बैठक कर नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं को व्यवस्था बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि इस यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या नहीं आए, इसी के तहत आयोजित एक बैठक में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे व राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने बड़ी बात कही।

गुना जिले में राजीव गांधी कांग्रेस भवन में भारत जोड़ो यात्रा के मप्र दौरे की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक के दौरान जयर्वधन सिंह ने कहा दिग्विजय सिंह राजनीति के माहिर खिलाड़ी हैं। उनका हर शॉट फ्रंट फुट पर होता है। करते भी मन की हैं, किसी की नहीं सुनते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समन्वयक दिग्विजय सिंह इस समय उनके साथ चल रहे हैं। एक दिन का विश्राम मिला तो क्रिकेट खेलते देखे गए। आमतौर पर बल्लेबाजी हुक शॉट बैकफुट पर लगाते हैं, लेकिन सिंह ने फ्रंट फुट पर हुक शॉट खेला, यह उनकी आदत में शुमार है।

1500 किलोमीटर कर चुके हैं पैदल यात्रा
वैसे तो कांग्रेस का हर कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह के इस अंदाज से वाकिफ है, लेकिन जयवर्धन ने जिस अंदाज में इस घटनाक्रम का जिक्र किया वह भी खास था। सिंह ने बताया कि राहुल गांधी अब तक 1500 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चुके हैं, इसमें से 1000 किलोमीटर तो दिग्विजय सिंह भी साथ चले है। पार्टी के चुनाव और कुछ जरूरी गतिविधियों में शामिल नहीं होते तो पूरी यात्रा में साथ चलने का रिकॉर्ड बना देते।

यह भी पढ़ें : पलक मुछाल की शादी आज, हल्दी लगते ही दमक उठी सिंगर, शादी में आएंगे सलमान खान, इंदौर में भी मनेगा जश्न

10 नवंबर को ग्वालियर में निकलेगी यात्रा, ये रहेंगे मुद्दे
सिंह ने मप्र में प्रवेश कर रही यात्रा के दौरान उन 47 जिलों में भी यात्रा निकालने की बात कही, जहां राहुल गांधी स्वयं नहीं पहुंच पा रहे हैं। इनमें गुना, अशोकनगर जैसे जिले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को ग्वालियर में भारत जोड़ो यात्रा कार्यकर्ता निकालेंगे। गुना जिले के कार्यकर्ता प्रयास करें कि 13 नवंबर को म्याना से यात्रा शुरू की जाए। हालांकि अंतिम निर्णय उन्होंने गुना जिले के कार्यकर्ताओं पर छोड़ दिया। जयवर्धन के मुताबिक बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याएं भी यात्रा के दौरान उठाई जाएं। भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य ही नफरत समाप्त करते हुए अमन व सद्भाव का संदेश देना है।