जब जनशिक्षक ने स्टाफ पंजी की मांग की तो शिक्षक ने पंजी जमीन पर फेंकते हुए बदतमीजी भरा रवैय्या दिखाते हुए कहा- 'उठा ले इसे'। आरोप है कि, नशे में धुत शिक्षक ने जनशिक्षक से अभद्रता और गाली-गलौज तक की है। वहीं, अदिकारी द्वारा विद्यालय के अन्य शिक्षकों से सवाल करने पर उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की है कि, मीलम सिंह अकसर शराब पीकर विद्यालय आता है। एक शिक्षक का कहना है कि निरीक्षण से एक दिन पहले भी विद्यालय परिसर से शराब की खाली बोतलें हटाई गई थीं।