
गोकुल ग्राम में श्रीकृष्ण लीला के अलौकिक दृश्य वृंदावन धाम जैसे लोगों का मनमोह रहे
गुना। शहर से 8 किमी दूर रमनराज वृंदावन धाम में श्रीकृष्ण लीलाओं के कई दृश्यों को समाहित कर गोकुल ग्राम स्थापित किया गया है। इसे देखने के लिए शहर से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। 3 जुलाई को यह लोगों के लिए खोल गया, अब यहां कोई भी कभी भी जाकर दर्शन कर सकता है। इस गोकुल ग्राम में श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े अधिकतर दृश्य की मूर्तियों स्थापित की गई है। इस वन में मिट्?टी से खूबसूरत आकर में डाली गई गाय भी मिल जाएंगी। वहीं ग्वालों का दृश्य भी दिखाई देगा। इस गोकुल ग्राम को पिछले कई सालों से तैयार किया जा रहा था। रमनराज वृंदावन धाम के अध्यक्ष बारेलाल धाकड़, ट्रस्ट सदस्य भावना भार्गव ने बताया कि इस गोकुल ग्राम में श्रीकृष्ण लीला से जुड़े हर दृश्य को शामिल किया है। इसके प्रवेश द्वार पर ही सिंहपोर स्थापित की गई है। हनुमान जी पर्वत को उठाए हुए हैं। इसके सामने ही गोकुल ग्राम हैं, यहां पर श्रीकृष्ण लीला से जुड़े सारे दृश्य दिखाई देंगे। कृष्ण गेंद खेल रहे हैं, वह गायों को चरा रहे है, उनका बाल स्वरूप भी यहां देखा जा सकता है। श्रीकृष्ण की लीला के दौरान गोपेश्वर जी भी वहां मौजूद है। इस तरह कई मनमोहक दृश्य बनाए गए हैं। श्रीश्री 1008 कृष्णदास त्यागी महाराज के सानिध्य में यह वृंदावन स्थापित किया गया है। एक परिक्रमा मार्ग भी बनाया गया है, जिसे देखने लोग हमेशा आते हैं।
Published on:
04 Jul 2023 10:04 pm
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
