24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क हादसे में तीन की मौत, दो अलग अलग जगहों पर हुए हादसे

राघोगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले शिक्षक राजेंद्र सेन, महेश और राकेश की हुई मौत

2 min read
Google source verification

गुना

image

Amit Mishra

Sep 25, 2018

news

सड़क हादसे में तीन की मौत, दो अलग अलग जगहों पर हुए हादसे

गुना. राघोगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेंद्र सेन की सोमवार को ट्रैक्टर से टकरा गए। टक्कर लगने के बाद स्थानीय लोागों ने राजेंद्र को गंभीर हालत में सरकारी अस्तपताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक राजेंद्र सेन सीएसी (जान शिक्षक) मुरादपुर में अपनी ड्यूटी करके सोमवार शाम 5 बजे घर को जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक ट्रैक्टर आ गया।

अचानक ट्रैक्टर के आ जाने से राजेंद्र सेन की गाड़ी का सतुलंन बिगड़ गया जिस कारण ट्रैक्टर के नीचे आने से राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेंद्र को घायल अवस्था में देखकर आसपास के लोगों ने राजेंद्र को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र सेन की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

लोगों का कहना है राजेंद्र की मौत से पूरे गांव के दु:खी है। राजेन्द्र के दोस्तों का कहना है कि याकिन ही नहीं हो रहा है कि हम सुबह जिससे मिल थे वो शाम को हमारे बीच में नहीं रहेगा।

खड़ी स्विफ्ट में ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत दो घायल
गुना. पाडरखेडी पेट्रोल पंप के पास खड़ी स्विफ्ट में देर रात ट्रक के टक्कर मारने से उसमें सवार 4 लोगों में से 2 की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। स्विफ्ट पर एक मीडिया संस्थान का नाम लिखा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजयपुर थाना अंतर्गत ग्राम पाडरखेड़ी के पास एसआर पेट्रोल पंप के सामने एबी रोड पर स्विफ्ट गाड़ी क्रमांक एमपी 07 सीसी 8494 खड़ी हुई थी।

सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 5029 ने टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार महेश उर्फ बंटी पुत्र भरोसे लाल गोयल उम्र 45 साल निवासी कोलारस और राकेश पुत्र बद्री प्रसाद गुप्ता उम्र 45 साल निवासी कोलारस की मौत हो गई। वहीं अशोक पुत्र हरीवल्लभ गुप्ता उम्र 28 साल निवासी कोलारस और मोहन सिंह दांगी पुत्र नंद लाल दांगी कोलारस घायल हो गए।