31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बर्थडे गिफ्ट के लिए ऑनलाइन बुक किया मोबाइल, पार्सल में निकली कागज की रद्दी

छोटे भाई को जन्मदिन का गिफ्ट देने पुणे से बड़े भाई ने आनलाइन मोबाइल बुक कराया था। इसी क्रम में शनिवार को पोस्टमेन पार्सल लेकर आया,
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amitabh Gunjan

•

Updated: 11 Oct 2015, 5:08 PM IST

 waste paper, parcel, instead of mobile, online sh

waste paper, parcel, instead of mobile, online shoping, birthday gift, guna news in hindi, mp news

(कैप्शन: पार्सल दिखाता युवक)
गुना. छोटे भाई को जन्मदिन का गिफ्ट देने पुणे से बड़े भाई ने आनलाइन मोबाइल बुक कराया था। इसी क्रम में शनिवार को पोस्टमेन पार्सल लेकर आया, लेकिन डिब्बा खोलते ही होश उड़ गए। क्योंकि पार्सल में मोबाइल की जगह कागज की रद्दी भरी थी।

शहर की दुबे कालोनी में रहने वाले रिजवान अहमद का एक अक्टूबर को जन्मदिन था। इस दिन को खास बनाने और छोटे भाई को बर्थ-डे गिफ्ट देने पुणे महाराष्ट्र से बड़े भाई इमरान अहमद ने एक कंपनी से करीब हफ्तेभर पहले 6499 रुपए कीमत का मोबाइल आनलाइन बुक कराया था। शर्तों के मुताबिक ईएमआई जमा कराई गई।

पार्सल में निकली कागज की रद्दी
रिजवान ने बताया कि शनिवार सुबह पोस्टमेन पार्सल लेकर आया, लेकिन डिब्बा हाथ में लेते ही वजन को लेकर कुछ शक हुआ। क्योंकि पार्सल पर चस्पा स्लिप पर वजन 0.23 ग्राम था, जबकि किसी एंड्राइड मोबाइल का वजन करीब 100 ग्राम होता है। इसके चलते पोस्टमैन के सामने ही डिब्बा खोला, तो उसमें कागज के दो दस्ते (रद्दी) भरी हुई थी। इसकी सूचना रिजवान ने तत्काल बड़े भाई को दी, तो उन्होंने संबंधित कंपनी में बात की।

इस पर बताया गया कि जमा की गई ईएमआई की राशि लौटाने का भरोसा दिलाया। इधर, रिजवान का कहना है कि कंपनी पैसा लौटा देगी, मगर इस घटना से हुई मानसिक परेशानी और कंपनी से उठा भरोसा कैसे कायम हो सकेगा।