26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादीशुदा ने छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया, बच्चा जन्मा तो नहीं अपनाया, पुलिस ने यूं सबक सिखाया

पुलिस के डर से युवक की मां ने छात्रा की डिलीवरी अपने घर पर कराई, अपनाने से इनकार पर पुलिस ने किया गिरफ्तार, अदालत ने जेल भेजा
less than 1 minute read
Google source verification
love.jpg

love

फाजिल्का/चंडीगढ़। पूरे देश में किन्नू उत्पादन के लिए प्रसिद्ध अबोहर (जिला फाजिल्का, पंजाब) से अवैध संबंधों में बर्बाद हुई एक छात्रा की खबर आ रही है। यहां शादीशुदा युवक और एक छात्रा में प्रेम हो गया। दोनों शारीरिक संबंध बनाते रहे। छात्रा गर्भवती हुई तो युवक ने उससे शादी का वादा कर दिया। अब छात्रा एक बच्चे को जन्म दे चुकी है। अब युवक शादी से मुकर गया है। छात्रा ने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। अदालत ने युवक का कोरोना परीक्षण करवाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।

2016 से शारीरिक संबंध

अबोहर में धर्मनगरी गली नंबर पांच निवासी संदीप सिंह ने फरवरी 2016 में 11वीं की छात्रा को अपने जाल में फंसाया। दोनों में दोस्ती हुई तो युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। लड़की तब नाबालिग थी। अब वह बालिग हो चुकी है। बालिग होने के बाद छात्रा युवक से शादी करना चाहती थी। छात्रा के मुताबिक युवक इसके लिए राजी नहीं हुआ।

युवक के घर में बच्चे का जन्म, अब अपनाने से इनकार

छात्र ने मामले की शिकायत नगर थाना-2 को की। पुलिस ने युवक की मां गुरजीत कौर को भी थाने बुलाया गया। उसकी पत्नी परविंदर को भी थाने बुलाया गया। पुलिस के डर से युवक की मां छात्रा को अपने घर ले गई, जहां छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद युवक व उसकी मां उसे अपनाने से इन्कार कर रहे हैं। इसके बाद छात्रा ने फाजिल्का के एसएसपी हरजीत सिंह को शिकायत देकर युवक, उसकी मां व पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद लड़के को दोषी पाया।