12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी का झांसा देकर एक 17 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर एक 17 साल की लड़की केसाथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Sep 14, 2016

Gangrape,Sheopur,gwalior,crime news,sheopur news i

Gangrape,Sheopur,gwalior,crime news,sheopur news in hindi,madhya pradesh

गुरुग्राम। शादी का झांसा देकर एक 17 साल की लड़की केसाथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की की शिकायत पर सैक्टर-18 थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्जकर बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी लेडी एसआई उमेद ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी युवक व पीडि़ता के बीच दो साल पहले से जान पहचान थी।

जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय प्रीति (बदला हुआ नाम) अपने परिवारके साथ गुडग़ांव के कादीपुर में रहती है। बताया जाता है कि दो साल पहले उसकी जान पहचान सुखराली निवासी संजय नाम के युवक से हुई थी। दोनों एक दूसरे से मिलते थे। इस दौरान दोनों के बीच काफी घनिष्टता हो गई। इस बीच संजय ने प्रीति से शादी करने कीबात कही। प्रीति ने उसकी बात मान ली। इसके बाद आरोपी युवक पीडि़ता को अपने यहां सुखराली लेकर आया।

आरोप है कि शादीका झांसा देकर उसने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवक पीडि़ता के साथ शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने लगा। पुलिस के अनुसार इस बीच पीडि़ता को भनक लग गई कि आरोपी युवक का किसी दूसरी युवती से भी संबंध हैं। इस पर मंगलवार को युवती ने इसकी शिकायत सैक्टर-18 थाना पुलिस को दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। महिला पुलिस की मौजूदगी में पीडि़ता का मेडिकल कराने के साथ ही कोर्ट में पीडि़ता का बयान दर्ज कराया। वहीं बुधवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें

image