1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों और पुलिस के बीच भिड़ंत, लाठीचार्ज, पथराव, दिल्ली हाईवे जाम

कृषि अध्यादेश के खिलाफ समूचे हरियाणा में किसान सड़क पर उतरे पीपली में पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,चंडीगढ़-हाईवे पर लम्बा जाम लगा कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा- किसानों के आंदोलन को कुचला जा रहा

2 min read
Google source verification
kisan andolan

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पीपली मे किसानों पर लाठीचार्ज करती पुलिस

गुरुग्राम/चंडीगढ़। केन्द्र सरकार ने कृषि संबंधी तीन अध्यादेश पारित किए हैं। इनके खिलाफ भारतीय किसान यूनियन हरियाणा समेत सभी किसान संगठनों ने एक साथ विरोध शुरू किया। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पीपली में किसानों की रैली बुलाई गई थी। पुलिस ने किसानों को रैली में जाने से रोका। किसानों पर लाठीचार्ज किया। किसानों ने भी पत्थर फेंके। दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर हजारों किसान आ गए। कई घंटे मार्ग जाम रहा। पीपली पहुंचे किसानों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसकी प्रतिक्रिया पूरे प्रदेश में हुई। पूरे प्रदेश में किसानों को हिरासत में लिया गया।

पूरे प्रदेश में आंदोलन

कृषि अध्यादेश के विरोध में ‘किसान बचाओ, मंडी बचाओ’ रैली बुलाई गई थी। रैली से पहले ही प्रशासन ने रैली स्थल पीपली के आसपास धारा 144 लागू कर दी। इस कारण जिसने भी रैली स्थल की ओर जाने का प्रयास किया, पुलिस ने उसकी पिटाई की। अम्बाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, महेन्द्रगढ़, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर, समेत सभी जिलों में किसानों ने आंदोलन किया।

चडीगढ़-दिल्ली हाईवे जाम

किसान आंदोलन के कारण चडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर लगभग 10 किलोमीटर तक लम्बा जाम लग गया। यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर किसान और भड़क गए। किसानों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

टोल नाकों पर नाकाबंदी

पूरे प्रदेश में जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया। पीपली आने वाले किसानों को अलग-अलग रास्तों पर पड़ने वाले टोल नाकों पर ही रोक लिया गया। इस दौरान कई जगहों पर किसानों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के साथ तीखी नोक-झोंक भी हुई। महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के आवास के आसपास सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जैसे ही बलराज कुंडू ने रैली के लिए निकलने की कोशिश की तो बलराज कुंडू समेत उनके समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस ने कहा- किसानों के आंदोलन को कुचला जा रहा

किसानों की रैली पर रोक लगाने के बाद कांग्रेस ने भी सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि किसानों के आंदोलन को कुचला जा रहा है, किसानों की इस हालत के लिए सरकार जिम्मेदार है।

कृषि मंत्री की अपील बेअसर

इससे पहले हरियाणा के कृषिमंत्री जेपी दलाल ने वीडियो जारी कर किसानों से रैली स्थगित करने की मांग की थी। इस दौरान जेपी दलाल ने बताया कि सरकार किसानों के हित में काम कर रही है और किसानों की हर प्रकार से सहायता की जा रही है। उनकी अपील बेअसर रही।

Story Loader