
मौत की सेल्फी: हरियाणा में बसई रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के साथ सेल्फी लेते 4 युवकों की मौत
गुरुग्राम. इलाके में मंगलवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब यह चारों युवक रेलवे ट्रैक पर सेल्फी ले रहे थे। ट्रेन को आता देखकर भी युवक ट्रैक से नहीं हटे और रेल की चपेट में आ गए। चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
शाम करीब 5.30 बजे हुए हादसा
यह हादसा गुरुग्राम के वसई रेलवे स्टेशन के पास शाम करीब 5:30 बजे हुआ, जब चारों युवक तेज रफ्तार ट्रेन के साथ सेल्फी का शौक पूरा कर रहे थे। रेल की रफ्तार के साथ एक सेल्फी से चूकने के बाद इन्होंने दोबारा सेल्फी लेने का प्रयास किया। यही सेल्फी इनके जीवन की अंतिम सेल्फी साबित हुई। सराय रोहिल्ला से अजमेर के लिए निकली शताब्दी एक्सप्रेस की रफ्तार को यह युवक भांप पाते उससे पहले ही ट्रेन की चपेट में आ गए।
रोंगटे खड़े हो गए
आसपास के लोगों ने इस पूरे हादसे को देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। मौके पर चारों तरफ क्षत विक्षत शरीर के अंग फैल गए। दूर तक फटे हुए कपड़े, जूते पड़े हुए घटना की भयावहता दिखा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उनकी हरकत देखकर लोगों ने चिल्लाकर ट्रेन के आने की आवाज भी लगाई, लेकिन सेल्फी लेने में तल्लनी युवकों ने ध्यान नहीं दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व जीआरपी ने जांच शुरू कर दी। चारों युवकों की अभी पुलिस पहचान नहीं हो पाई। पुलिस मोबाइल के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
Published on:
15 Feb 2022 11:07 pm

बड़ी खबरें
View Allगुडगाँव
हरियाणा
ट्रेंडिंग
