गुडगाँव

सोशल मीडिया के दो उभरते सितारों नितेश यादव और रितु सिंह ने की सगाई

अपने लाइफस्टाइल और फैशन सेंस की वजह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे दो सितारे नितेश यादव और रितु सिंह ने 16 अक्टूबर 2023 को सगाई कर ली है।

2 min read
Oct 18, 2023
सोशल मीडिया के दो उभरते सितारों नितेश यादव और रितु सिंह ने की सगाई

अपने लाइफस्टाइल और फैशन सेंस की वजह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे दो सितारे नितेश यादव और रितु सिंह ने 16 अक्टूबर 2023 को सगाई कर ली है। नितेश यादव और रितु सिंह दोनों ही सोशल मीडिया के जाने पहचाने चेहरे हैं। अपनी बेहतरीन वीडियो के कारण नितेश यादव और रितु सिंह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैशन, मेकअप से लेकर ग्रूमिंग तक की वीडियो नितेश और रितु के पेज पर देखने को मिलती हैं जिन्हें फैंस के द्वारा काफ़ी सराहा जाता है. काफी लोग इनके पोस्ट को शेयर भी करते हैं।

नितेश यादव का जन्म 12 फरवरी 1994 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ। उन्होंने कंप्यूटर एप्लीकेशंस से मास्टर्स की डिग्री भी प्राप्त की जिसके बाद उन्होंने मॉडलिंग के करियर में अपना कदम रखा। मॉडलिंग नितेश यादव का बचपन से ही एक सपना फैशन था। वहीं रितु सिंह का जन्म 4 अगस्त 1999 को नोएडा में हुआ।

उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन के बाद मॉडलिंग और एक्टिंग के कैरियर में कदम रखा। आज इंस्टाग्राम पर रितु की एक्टिंग और मॉडलिंग के कई फैंस देखने को मिलते हैं। इंस्टाग्राम पर नितेश यादव के 6 मिलियन फॉलोअर्स तो वहीं रितु सिंह के 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यही नहीं आज के समय में नितेश और रितु के कई फैन पेज भी सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं। वर्तमान में नितेश और रितु दोनों ही नोएडा में रह रहे हैं।

16 अक्टूबर 2023 को नितेश यादव और रितु सिंह ने जीवन भर का साथ जोड़ने का फैसला लिया और सगाई की। नितेश और रितु की सगाई से सभी फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। नितेश और रितु की सगाई में कई बड़े सेलिब्रिटी से लेकर के सोशल मीडिया स्टार्स तक ने उन्हें आने वाले जीवन की शुभकामनाएं दीं, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।

यूं तो नितेश और रितु दोनों ही अपने अंदाज़ व फैशन के लिए सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं किंतु इन दिनों वे अपने नए रिश्ते के कारण सुर्खियों में हैं। नितेश और रितु की सगाई के इस खास मौके पर, यह शुभकामनाएं उनके जीवन की नई यात्रा और एक नई शुरुआत के लिए एक प्यारा संकेत हैं।

Published on:
18 Oct 2023 12:37 am
Also Read
View All

अगली खबर