17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिजोरम से मणिपुर और म्यांमार जाना होगा आसान,बस सेवा शुरू करने पर विचार कर रही राज्य सरकार

राज्य सरकार अपने संसाधनों के अलावा केंद्र से भी सहायता मांगेगी...

2 min read
Google source verification

सुवालाल जांगू की रिपोर्ट...

(आइजोल): मिजोरम से मणिपुर और म्यानमार के बीच बस सेवा शुरू होगी। वर्तमान में मिजोरम की अंतरराज्यीय बस परिवहन सेवा आईएसबीटी बंद पड़ी है। राज्य सरकार फिर से इसे शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत आइजोल से मणिपुर के चुरचंदपुर के बीच बस सेवा शुरू करने की योजना पर सरकार विचार कर रही है। इसी के साथ पडोसी देश म्यांमार के बीच भी बस सेवा शुरू करने पर मंथन किया जा रहा है। मिजोरम के सड़क और परिवहन मंत्री टीजे ललनुनतलूंगा ने यह जानकारी दी। बता दें कि अभी तक मिजोरम केवल आसाम से ही बस सेवा से जुड़ा हुआ है।


आइजोल से लोगों को इंफाल में 12 घंटे का समय लगता है। वहीं आइजोल व मणिपुर के बीच सिर्फ प्राइवेट सूमो टैक्सी ही परिवहन का साधन है। आइजोल को इंफाल से जोडऩे वाले राष्ट्रीय सड़क मार्गों की हालत सामान्य मौसम में भी खराब रहती है वहीं मानसून के समय तो लोग इन राष्ट्रीय सड़क मार्गों से यात्रा करने से बचते है। आइजोल से इंफाल जाने के लिए लोगों को सिलचर सड़क मार्ग से होकर जाना पड़ता है।

मिजोरम और म्यांमार के बीच भी बस सेवा शुरू होगी

म्यांमार के चिन राज्य के सीमावर्ती कस्बों और गांवों में मिजो समुदाय रहता है। सीमा के उस पार म्यांमार के चिन राज्य के ताहान कस्बे का बस सेवा के लिए चयन किया जाएगा। दोनों देशों के मिजो समुदाय के बीच सामाजिक रिश्तों की वजह से लोगों का आना जाना होता है। अगर यह बस सेवा शुरू हो जाती है तो मिजोरम और म्यांमार के सीमावर्ती समुदायों के बीच जनसंपर्क को बढ़ावा मिलेगा। संभावित बस सेवा मिजोरम के चंपाई जिला और म्यांमार के चिन राज्य के ताहान बीच चलेगी। इसके लिए राज्य सरकार अपने संसाधनों के अलावा केंद्र से भी सहायता मांगेगी। मिजोरम और म्यांमार के बीच सड़क संपर्क बढ़ाने की मांग होती रही है। अभी हाल ही में म्यानमार सरकार ने भारतीय लोगों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देने की घोषणा की है।