19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असम के राज्यपाल के खिलाफ चुनाव आयोग से की शिकायत

असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि असम के राज्यपाल कटारिया संवैधानिक पद पर हैं। उनको राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए। यह शिकायत कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और उदयपुर के प्रत्याशी गौरव वल्लभ ने की है।

less than 1 minute read
Google source verification
असम के राज्यपाल के खिलाफ चुनाव आयोग से की शिकायत

असम के राज्यपाल के खिलाफ चुनाव आयोग से की शिकायत

-आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप

असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि असम के राज्यपाल कटारिया संवैधानिक पद पर हैं। उनको राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए। यह शिकायत कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और उदयपुर के प्रत्याशी गौरव वल्लभ ने की है। इससे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राजस्थान दौरों को लेकर भी कांग्रेस सवाल खड़े कर चुकी हैं। इधर, राज्यपाल कटारिया के उदयपुर एंट्री को लेकर अब सियासत में पारा चढ़ गया है। गौरव वल्लभ का कहना है कि राज्यपाल कटारिया राजस्थान में उदयपुर के भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन के समर्थन में मीटिंग लेने के लिए उदयपुर आ रहे हैं। जो आदर्श आचार संहिता का सीधा उल्लंघन है। मालूम हो कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बीते दिनों राजस्थान के कई दौरे पर रहे। इसको लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवालिया निशान उठा कर उन्हें कटघरे में खड़ा कर दिया। गहलोत ने आरोपों में कहा कि संवैधानिक पद पर होने के कारण उपराष्ट्रपति को पार्टी गतिविधियों में लिप्त नहीं होना चाहिए। गहलोत ने धनखड़ को निशाना बनाते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति अगर राष्ट्रपति बनेंगे तो, भी हम स्वागत करेंगे। लेकिन अभी मेहरबानी रखें। बार-बार सुबह शाम आ रहे हैं। दौरे कर रहे हैं। इसका कोई तुक नहीं है। चुनाव चल रहे हैं राजस्थान में। आप बार-बार आएंगे तो, क्या समझेंगे। यह संवैधानिक संस्थाएं हैं। इनका मान सम्मान रखना चाहिए। कांग्रेस की ओर से राज्यपालों को घेरने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले सीएम अशोक गहलोत राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र को भी घेर चुके हैं।