
Indian Army
नई दिल्ली।
इस समय भारत और थाईलैंड की आर्मी के बीच अभ्यास मैत्री 2019 किया जा रहा है। ये दोनों सेनाओं के बीच का साझा अभ्यास है जो कि मेघालय में हो रहा है। दोनों देशों के बीच ये 12वीं बार अभ्यास किया जा रहा है। इस दौरान सर्वाइवल टेक्निक्स के बारे में भी जानकारी साझा की जा रही है।
सर्वाइवल टेक्निक्स आदि का अभ्यास जारी
पिछले 6 दिनों में भारत और थाईलैंड की सेना ने इस साझा युद्धाभ्यास में जंगल सर्वाइवल टेक्निक्स,काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन विषम परिस्थिति में जंगल में रहना आदि का अभ्यास जारी है। इसके साथ ही आतंकियों के ठिकाने को पूरी तरह से ध्वस्त करना और दोनों सेनाओं के बीच सामंजस्य बिठाना अहम है।
सेनाएं साझा करेंगी अपने अनुभव
मेघालय में यह अभ्यास अभी जारी है। इस दौरान भारत और थाइलैंड की सेनाएं अलग-अलग प्रकार से अपने अनुभवों को साझा करेंगी और इसमें अन्य प्रकार की युद्धक प्रक्रियाएं शामिल होंगी।
Published on:
22 Sep 2019, 5:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.