21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असम लोक सेवा आयोग के भर्ती घोटाले में दो सिविल सेवक गिरफ्तार

असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) के भर्ती घोटाले में असम पुलिस के विशेष जांच दल ने 2 सिविल सेवकों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी के अधिकारियों ने बताया कि दोनों सिविल सेवक 2014-15 में हुई एपीएससी की भर्तियों में धांधली के आरोपी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
असम लोक सेवा आयोग के भर्ती घोटाले में दो सिविल सेवक गिरफ्तार

असम लोक सेवा आयोग के भर्ती घोटाले में दो सिविल सेवक गिरफ्तार


-एसआईटी की पूछताछ जारी

असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) के भर्ती घोटाले में असम पुलिस के विशेष जांच दल ने 2 सिविल सेवकों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी के अधिकारियों ने बताया कि दोनों सिविल सेवक 2014-15 में हुई एपीएससी की भर्तियों में धांधली के आरोपी हैं। उन पर नौकरी के बदले पैसे लेने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद दोनों से गुवाहाटी में असम पुलिस की विशेष शाखा में पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ में सामने आ सकते हैं कई नाम

असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले में कुछ सिविल सेवकों की भूमिका के आरोप लगे थे, जिनमें से 2 को अब गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में और कई नाम सामने आ सकते हैं।
पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। आरोप है कि कई उम्मीदवारों ने भर्ती के लिए पैसे देकर अपना स्थान आरक्षित कराया था।

यह पूरा मामला

असम में 2015-15 में एपीएससी ने सिविल, पुलिस और संबद्ध सेवाओं के लिए लगभग 250 उम्मीदवारों का चयन किया था, जिसमें घोटाले का आरोप है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पिछले साल एक सहायक अभियंता को एक महिला दंत चिकित्सक से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
मामले में के अध्यक्ष राकेश कुमार पॉल और 8 अन्य को गिरफ्तार किया गया। पॉल के आवास और गुवाहाटी में छापेमारी में उत्तर पुस्तिकाओं के सेट मिले। गिरफ्तार दोनों सिविल सेवकों से गुवाहाटी में असम पुलिस की विशेष शाखा में पूछताछ जारी है।