गुवाहाटी

मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के पैलेल में भडक़ी हिंसा, गोलीबारी में दो की मौत

मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के पैलेल में दो अलग-अलग गोलीबारियों में दो की मौत हो गई, वहीं 50 अन्य घायल हो गए। इनमें असम राइफल्स के जवान भी शामिल हैं। घायलों में चार को गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि पैलेल में सुबह के करीब छह बजे दो समूहों के बीच गोलीबारी शुरू हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

less than 1 minute read
मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के पैलेल में भडक़ी हिंसा, गोलीबारी में दो की मौत

-50 घायल, इनमें असम राइफल्स के जवान भी शामिल

मणिपुर : मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के पैलेल में दो अलग-अलग गोलीबारियों में दो की मौत हो गई, वहीं 50 अन्य घायल हो गए। इनमें असम राइफल्स के जवान भी शामिल हैं। घायलों में चार को गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि पैलेल में सुबह के करीब छह बजे दो समूहों के बीच गोलीबारी शुरू हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति को तुरंत ककचिंग के जीवन अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं गोली लगने से घायल व्यक्ति को इंफाल क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में स्थानांतरित किया गया। फिलहाल व्यक्ति की हालत गंभीर है। स्थिति को शांत करने के लिए असम राइफल्स के जवानों ने आंशू गैस के गोले दागे। इससे 50 महिलाएं घायल हुई। घायलों में असम राइफल्स के जवान भी शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इंफाल से पैलेल की तरफ जा रहे आरएएफ कर्मियों के दल को स्थानीय लोगों ने थौबल में रोक दिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
गोलीबारी की घटना के बारे में सुनकर थौबल और काकचिन जिले से बड़ी संख्या में लोगों का एक झुण्ड पैलेल पहुंचा, लेकिन असम राइफल्स के जवानों ने उन्हें रोक लिया। दो समूहों के बीच इस झड़प में एक 48 वर्षीय व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। बुधवार को हजारों प्रदर्शनकारी बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई में इक_ा हुए। वे सभी तोरबुंग में अपने घरों तक पहुंचने के लिए सेना के बैरिकेड्स को तोडऩे की कोशिश भी की, जिसके बाद एहतियात के तौर पर मणिपुर के सभी पांच घाटी जिलों में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया था।

Published on:
08 Sept 2023 11:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर