1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आमने सामने की भिड़ंत में कार के उड़े परखच्चे,12 लोगों का हुआ यह हाल

आमने सामने की भिड़ंत में कार के उड़े परखच्चे,12 लोगों का हुआ यह हाल

2 min read
Google source verification
car accident

आमने सामने की भिड़ंत में कार के उड़े परखच्चे,12 लोगों का हुआ यह हाल

ग्वालियर। शहर से सटे डबरा-भितरवार रोड पर झाड़ोली गांव के पास धिरोरा की पुलिया के पास रात को आमने-सामने लग्जरी जीप और लग्जरी कार में भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों वाहनों के 12 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर के जेएएच अस्पताल में भेजा गया है। भितरवार से जाट परिवार के छह लोग टबेरा को किराए से लेकर उसमें सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए डबरा गए थे। ये लोग शादी में शामिल होने के बाद रात्रि एक बजे के करीब टबेरा से भितरवार लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें : यहां थोक में बनाए जा रहे हैं बीपीएल कार्ड,खबर पढ़ आप भी रह जाएंगे हैरान

वाहन को भितरवार वार्ड क्रमांक 13 निवासी चालक सुनील कुशवाह चला रहा था। इनका वाहन जब झाड़ोली गांव के पास धिरोरा की पुलिया पर पहुंचा तभी भितरवार की ओर से तेज गति से आ रही लग्जरी कार से टबेरा की जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोर की थी दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

यह भी पढ़ें : गुप्त नवरात्र : राशि के अनुसार नवरात्र में इन वस्तुओं का दान करने से चमक जाती है आपकी किस्मत

इन दोनों वाहनों में सवार 10 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही डबरा और भितरवार पुलिस व डायल 100,108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से डबरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को ग्वालियर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : गुप्त नवरात्र : नौ दिनों ऐसे करें मां की तंत्र साधना और चमकाए अपना भाग्य

ये यात्री हुए घायल
घायलों में जीप में सवार लेकेन्द्र पुत्र देवेन्द्र राणा (23) वर्ष, मीरा (20) वर्षपुत्री देवेन्द्र राणा, अनिता (45) पत्नी देवेन्द्र राणा, भारती (28 ) पत्नी सतेन्द्र राणा, डुग्गू (5) वर्षपुत्र सतेन्द्र, पिंकी (35) पत्नी धर्मेन्द्र राणा, शारदा(55) पत्नी ब्रजेन्द्र राणा, सुनील कुशवाह (28 ) पुत्र मंगल सिंह कुशवाह सभी निवासी भितरवार समेत कार के तीन लोग शामिल हैं। इनमे सुनील कुशवाह, लोकेन्द्र राणा समेत एक अन्य की हालत गंभीर बनी है।

Story Loader