
घने कोहरे और जर्जर सड़क के चलते शनिवार सुबह कैंसर पहाड़िया क्षेत्र में बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
ग्वालियर. घने कोहरे और जर्जर सड़क के चलते शनिवार सुबह कैंसर पहाड़िया क्षेत्र में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भगवत सहाय ऑडिटोरियम के पास एक ट्रक पहाड़ी ढलान से फिसलकर दीवार में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि दीवार पूरी तरह ढह गई और ट्रक एक ओर से आधे से अधिक झुक गया।
सुबह जब स्थानीय लोगों ने ढलान के नीचे दीवार में धंसा ट्रक देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। ट्रक (MP06 HC-4913) के चालक ने बताया कि वह झांसी रोड की ओर जा रहा था। रास्ते में एक बाइक सवार से विक्की फैक्ट्री जाने का रास्ता पूछा, जिसने पीछे-पीछे चलने को कहा। घना कोहरा होने के कारण चालक अनजाने में कैंसर पहाड़िया की चढ़ाई पर पहुंच गया।
ऊपर पहुंचने पर ‘भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित’ बोर्ड दिखाई दिया, तब चालक को गलत रास्ते का एहसास हुआ। इसके बाद उसने ट्रक को ढलान से बैक करना शुरू किया, लेकिन सड़क की खराब हालत के कारण ट्रक फिसल गया। संतुलन बिगड़ने से ट्रक लहराता हुआ नीचे उतरा और दीवार से जा टकराया।
ट्रक में पशु आहार भरा हुआ था। पुलिस के अनुसार, यदि समय या स्थिति थोड़ी भी अलग होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मामले की जांच की जा रही है।
Updated on:
01 Feb 2026 06:31 pm
Published on:
01 Feb 2026 06:30 pm

बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
