
12 को आएंगे और स्टेशन का करेगे निरीक्षण
ग्वालियर. इलाहाबाद जोन के महाप्रबंधक राजीव चौधरी 12 जून को सुबह ग्वालियर आ रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं और रेलवे स्टेशन पर कोई कमियां जीएम को नहीं दिख जाएं, इसको छिपाने के लिए प्रयास करने में लग गए हैं। रेलवे स्टेशन पर दो महीने पहले अग्रिकांड के साथ बिरला नगर स्टेशन पर ट्रेन डिरेलमेंट की घटना को लेकर रेलवे के अधिकारी पहले से ही अपनी गलतियां छिपाने में लगे हुए हैं। ऐसे में जीएम के आने से स्टेशन पर और क्या- क्या कमियां है, अब उनको दूर करने में लग गए है। जीएम के निरीक्षण के चलते अब दिन और रात को सफाई व्यवस्था ठीक कर दी गई है। शनिवार को जीएम की सूचना के बाद रंग रोगन के साथ अन्य सुविधाओं को भी सुधार करने के प्रयास तेज हो गए हैं।
रेलवे सूत्रों की मानें तो 12 जून को सुबह 4.30 बजे के आसपास जीएम ग्वालियर आकर पूरे दिन स्टेशन का निरीक्षण और अधिकारियों से चर्चा करने के बाद शाम को बुदेलखंड से इलाहाबाद रवाना होंगे। इसको लेकर शनिवार को झांसी से डीसीएम आए और दिन भर स्टेशन की व्यवस्थाओं को देखा।
डीसीएम ने प्लेटफॉर्म पर रखी पानी की पेटी जब्त कराई : रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों और पानी का काला धंधा बंद नहीं हो रहा है। रेलवे का कोई भी अधिकारी आकर निर्देश देकर चला जाता है, लेकिन किसी को भी इसका डर दिखाई नहीं देता है। ऐसा ही कुछ शनिवार को प्लेटफॉर्म चार पर सुबह हुआ। झांसी मंडल के डीसीएम नीरज भटनागर आए और अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर रहे थे, तभी उनके सामने लगभग 35 पेटी अवैध रूप से रखा पानी को रेलवे की टीम ने जब्त किया। इतना ही नहीं प्लेटफॉर्म एक और दो पर कमसम के आठ वेंडरों को ट्रेन में खाना बेचते हुए पकड़ा गया। इसके साथ ही कुछ अन्य कमियों पर कर्मचारियों को ठीक करने के निर्देश दिए।
Published on:
9 Jun 2019, 7:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.