
leader raped women
ग्वालियर। कक्षा 4 की छात्रा ने जनकगंज पुलिस को बताया कि स्कूल जाते समय पड़ोसी ने रास्ते से घसीट कर घर में ले जाकर रेप की कोशिश की है। उसका कहना था पड़ोसी करीब डेढ़ महीने से उसे तंग कर रहा था। सोमवार को स्कूल जा रही थी तो उसने संकरी गली में घेर लिया और जबरन अपने घर ले गया। वहां उसके साथ ज्यादाती की कोशिश की। दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि बच्ची के परिजन का पड़ोसी से करीब डेढ़ लाख के लेनदेन का मामला है। बच्ची से महिला पुलिसकर्मी ने अकेले में घटनाक्रम पूछा तो सच सामने आया। आशंका है कि इसी कारण पड़ोसी पर दवाब बनाने के लिए उस पर यह आरोप लगाया था।
जनकगंज निवासी छात्रा की नानी ने पुलिस को बताया पड़ोसी प्रदीप उनकी 12 साल की नातिन को करीब डेढ़ महीने से तंग कर रहा है। नातिन स्कूल जाती है तो प्रदीप का घर रास्ते में है। उसे बच्ची के आने, जाने का वक्त पता है। इसलिए रास्ते में रोक लेता है। सोमवार को प्रदीप ने हद पार कर दी, बच्ची स्कूल के लिए निकली तो उसे संकरी गली में रोक लिया। उसे जबरिया खींचकर अपने घर ले गया। वहां उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। किसी तरह बच्ची उसके चंगुल से छूटकर भागी।
घर आकर उसने घटना बताई। उनका आरोप था कि जनकगंज थाने आकर सारा घटनाक्रम बताया फिर भी पुलिस तुरंत हरकत में नहीं आई। करीब दो घंटे तक दोनों थाने में बैठी रहीं। उधर, जनकगंज टीआइ रामनरेश यादव का कहना है महिला सब इंस्पेक्टर को बुलाकर घटना की तस्दीक की गई तो दोनों पक्षों के बीच डेढ़ लाख के लेनदेन का विवाद पता चला। इस थ्योरी के सामने आने पर पीडि़ता के परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने को तैयार नहीं हुए।
एसपी तक पहुंचा मामला
छात्रा और उसके परिजन ने थाने आकर पुलिस को घटना बताई थी फिर यह आरोप भी लगाया कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। करीब ढाई घंटे तक उनकी शिकायत नहीं सुनी गई।मामला एसपी तक भी पहुंचा। उसके बाद पूछताछ में घटना का दूसरा पहलू सामने आया।
पड़ोसी को पता,घर में सिर्फ महिलाएं
पीडि़ता के परिवार का कहना है उनके घर में सिर्फ महिलाएं हैं। बच्ची के पिता बीमार हैं इन दिनों महाराष्ट्र मे हैं। मां प्राइवेट नौकरी करती हैं। घर में सिर्फ नानी और पीडि़ता का छोटा भाई है। इसलिए मनचला बेखौफ है।
Published on:
05 Dec 2018 07:12 pm

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
