
16.25 लाख मतदाता चुनेंगे छह विधानसभा के विधायक, सबसे ज्यादा वोटर ग्वालियर पूर्व में
ग्वालियर. विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदाताओं की अंतिम सूची तैयार हो गई है। जिले की छह विधान सभा में 16 लाख 25 हजार 768 मतदताओं के नाम सूची में शामिल हैं। चार अक्टूबर को 1659 मतदान केंद्रों पर सूची का वाचन सहित अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाता सूची में सुधार कार्य भी बंद हो जाएगा। जिले की छह विधानसभा में से सबसे ज्यादा मतदाता ग्वालियर पूर्व में हैं। इन विधानसभा में तीन लाख 30 हजार 404 मतदाता है।
मतदाता सूची में जनवरी 2023 से पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो गया था। द्वितीय पुनरीक्षण का कार्य दो अगस्त से 11 सितंबर के बीच द्वितीय पुनरीक्षण कार्य शुरू हुआ था। साथ ही बीओलओ ने घर-घर सर्वे किया। द्वितीय पुनरीक्षण में 31 हजार 9735 नाम कट गए हैं, जबकि बीएलओ ने घर-घर सर्वे किया, उसमें 47 हजार 336 मतदाता मौके पर नहीं मिले। इसके अलावा 4 हजार 915 मृत हो गए। हालांकि घर-घर सर्वे सूची से अनुपस्थित के नाम हटाने की कार्रवाई अभी नहीं की जाएगी।
पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम
-जिले की छह विधानसभा में पुरुषों की संख्या 8 लाख 59 हजार 446 है, लेकिन महिलाओं की संख्या 7 लाख 66 हजार 263 है। पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या 93 हजार 183 कम है।
- विधायक चुनने में पुरुषों की भूमिका ज्यादा रहेगी।
छह विधानसभा में मदताओं की स्थिति
विधानसभा पुरुष महिला कुल
14 ग्वालियर ग्रामीण 135244 116693 251940
15 ग्वालियर 158640 141623 300285
16 ग्वालियर पूर्व 175133 155261 330404
17 ग्वालियर दक्षिण 133867 124324 258203
18 भितरवार 129233 113916 243154
19 डबरा 127329 114446 241782
( कुल वोटर में 59 थर्ड जेंडर भी शामिल हैं।)
बीएलओ के घर सर्वे में घर पर नहीं मिले मतदाता
विधानसभा अनुपस्थि स्थान परिवर्तन मृत
14 ग्वालियर ग्रामीण 1696 1598 1018
15 ग्वालियर 10442 1621 1056
16 ग्वालियर पूर्व 14411 3967 939
17 ग्वालियर दक्षिण 18793 3120 1382
18 भितरवार 894 254 334
19 डबरा 1100 210 186
(नोटबीएलओ के सर्वे रिपोर्ट पर चुनाव आयोग को फैसाल लेना है। छह से सात अक्टूबर चुनाव आयोगे के निर्देश आने पर बीएलओ की रिपोर्ट पर कार्य किया जाएगा।)
अंतिम प्रकाशन आज
- मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य पूरा हो गया है। चार अक्टूबर को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा, जिसकी पूरी तैयारी कर ली है।
एलके पांडे, उप निर्वाचन अधिकारी
हम संतुष्ट है
- मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान अपनी परिवर्तन यात्रा को रोक दिया था। पार्टी कार्यकर्ताओं को बीएलओ के साथ भेजा गया। मतदाताओं का सत्यापन कराया। मतदाता पते पर नहीं मिला, उसके नाम हटवाए। मतदाता सूची से संतुष्ट हैं।
डा देवेंद्र शर्मा, शहर अध्यक्ष कांग्रेस
Published on:
04 Oct 2023 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
