
पैंट्री का ठेका दिलाने का झांसा देकर दोस्त से ठग लिए 18 लाख
ग्वालियर। पैंट्रीकार का ठेका दिलाने का झांसा देकर एक ठेकेदार से उसके ही दोस्त ने १८ लाख रुपए ठग लिए। कई महीने इंतजार करने पर भी ठेका नहीं मिला तो उसने रकम लौटाने को कहा। कई दिन तो वह टालता रहा, बाद में पैसे देने से मना कर दिया। परेशान होकर ठेकेदार ने महाराजपुरा थाने में धोखाधड़ी की एफआइआर कराई।
पुलिस के मुताबिक डीडी नगर निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र इन्द्रजीत सिंह भदौरिया के साथ धोखाधड़ी हुई है। राजेन्द्र पीएचई के ठेके लेते हैं। पुष्कर कॉलोनी में रहने वाले अवधेश उनके गांव के होने के कारण उनके दोस्त हैं। अवधेश ने वर्ष २०१७ मे राजेन्द्र से कहा कि वह पैंटीकार का ठेका दिला देगा, जिसमें काफी मुनाफा है। एक बार में १५ हजार रुपए का मुनाफा होगा। उसके झांसे में आकर राजेन्द्र ठेके के लिए तैयार हो गया। इसके बाद अवधेश ने राजेश, प्रकाश और मुकेश से मुलाकात कराई। राजेन्द्र से कहा इन लोगों की अच्छी पहचान है। इनके जरिए ही ठेका मिलेगा। फिर खातों में १८ लाख रुपए जमा करा लिए। लेकिन कई महीने इंतजार के बाद भी ठेका नहीं मिला। कई बार तो बोल देते कि बात चल रही है। राजेन्द्र को लगा कि ठेका नहीं मिलने वाला तो पैसे लौटाने को कहा। लेकिन वो भी नहीं दिए। तब राजेन्द्र ने महाराजपुरा थाने में अवधेश भदौरिया, राजेश, प्रकाश कुमार और मुकेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
५ बार में १८ लाख डाले
राजेन्द्र ने बताया कि उसने सिंह कैटर्स एंड वैंडर्स नई दिल्ली और ओम सांई कैटर्स एंड वैन्डर्स पहाडग़ंज के खाते में १८ लाख रुपए डाले हैं। राजेन्द्र के पास उसकी रसीद भी हैं।
Published on:
08 Mar 2020 11:46 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
