18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान: ठंड बढ़ने के साथ तेजी से फैल रहा डेंगू, 52 सैंपल पॉजिटिव आए, 10 बच्चे भी पॉजिटिव

- शहर में अब 436 पॉजिटिव...

2 min read
Google source verification
dengu.jpg

Dengu fever, dengu, dengu medicine dengu hospital

ग्वालियर। शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बीते दिन जीआरएमसी और जिला अस्पताल की जांच रिपोर्ट में 52 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इनमें 34 केवल ग्वालियर जिले के हैं। इस सीजन में शहर में एक दिन में मिले मरीजों की यह संख्या सबसे अधिक है। 18 मरीज अन्य जिलों के हैं।

शहर में चिकनगुनिया का भी एक नया मरीज सामने आया है। इस सीजन में शहर में अब तक 436 लोगों को डेंगू हो चुका है। इतनी बड़ी संख्या में डेंगू के मरीजों के सामने आने से स्पष्ट है कि शहर में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयास नाकाफी हैं। न तो ठीक से एंटी लार्वा सर्वे कराया जा रहा है और न ही दवा का छिड़काव किया जा रहा है। इससे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

शहर के 34 मरीजों में 10 बच्चे पॉजिटिव

मुरार निवासी 10 वर्षीय बच्ची, गोले का मंदिर निवासी 12 वर्षीय बच्चा, नर्मदा कॉलोनी निवासी 4 वर्षीय बच्चा, हुरावली मंदिर निवासी 6 वर्षीय बच्चा, डबरा निवासी 17 वर्षीय किशोर, आनंद नगर बहोड़ापुर निवासी 8 वर्षीय बच्ची, सराफा बाजार निवासी 6 वर्षीय बच्चा, गुढ़ागड़ी का नाका निवासी 11 वर्षीय बच्चा, बहोड़ापुर निवासी 9 वर्षीय बच्चा, कोटेश्वर कॉलोनी निवासी 11 वर्षीय बच्चा मंगलवार को डेंगू पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ ही गोले का मंदिर निवासी 39 वर्षीय युवक, गायत्री विहार कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय युवक, चंद्रबदनी नाका निवासी 20 वर्षीय युवती, गोल पहाड़िया निवासी 18 वर्षीय युवक भी शामिल है।

जानिए क्या हैं डेंगू के लक्षण

-तेज बुखार ठंड लगना जोड़ों मांसपेशियों में दर्द
-आंखों के पीछे दर्द थकान ऐंठन
-त्वचा पर लाल चकत्ते मतली और उल्टी
- नाक से खून आना मसूड़ों से खून आना

डेंगू से बचाव के तरीके

- मच्छर भगाने वाले रिपेलेंट, क्रीम, कॉइल और स्प्रे का इस्तेमाल करें।
-बाहर जाते समय, लंबी बाजू की शर्ट और लंबी पैंट पहनें।
-खिड़की और दरवाजों को सुरक्षित करें या यदि आवश्यक हो तो मच्छरदानी का उपयोग करें।
-पानी को अपने घर के पास इकट्ठा न होने दें।
-कूलर प्लांटर्स, स्टोरेज और पालतू जानवरों के कटोरे में बार-बार पानी बदलते रहें।
- किचन में खाद्य पदार्थों को ढंककर रखें।
- बाहर का खाना न खाएं।
-अपने हाथों को 20 सेकंड के लिए नियमित रूप से धोएं। विशेष रूप से भोजन से पहले।
- छींकने या खांसने के दौरान अपना मुंह और नाक ढंक लें, हर कुछ घंटों में गर्म पानी पिएं।