9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Yoga in Winter: मन को शांत कर बीपी कंट्रोल रखता है योग, ये 4 आसन पूरे सीजन रखेंगे हेल्दी और खुश

Yoga in Winter: ब्लड प्रेशर में मन की शांति ज्यादा जरूरी है। कोई नशा न करें। हैल्दी दिनचर्या अपनाएं। आहार पर भी ध्यान दें...

2 min read
Google source verification
yoga_asans_for_control_bp_in_winter_season.jpg

Yoga in Winter: सर्दी में ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप की परेशानी बढ़ जाती है। इसमें सही खानपान और नियमित दिनचर्या के साथ योग-व्यायाम भी महत्वपूर्ण है। कुछ योग का अभ्यास कर इसे काफी हद तक नियंत्रित रख सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर रोगी हैं तो दवा कम ज्यादा करने या छोड़ने से पहले अपने चिकित्सक की राय जरूर लें।

पर्वतासन

यह श्वास लेना आसान बनाकर बीपी को नियंत्रित रखता है। इसके लिए पद्मासन या सुखासन में बैठ जाएं। फिर दाहिना पैर बाईं जांघ पर और बायां पैर दाईं जांघ पर रखें। अब 5 सेकंड धीमी और गहरी सांस लें। नमस्कार मुद्रा में हथेलियों को सिर के ऊपर की ओर खींचे। हिप्स को जमीन पर रखें और हाथों को ऊपर की ओर खींचे। खिंचाव का अनुभव करेंगे। 30-40 सेकं ड के लिए इस मुद्रा को करें। सामान्य रूप से सांसों को छोड़ते हुए हाथों को नीचे करें। अब धीरे-धीरे सामान्य मुद्रा में वापस हो जाएं।

सुप्त वक्रासन

यह शरीर के ऊपरी हिस्से से तनाव दूर करता और आराम देता है और रक्तचाप कम करता है। इसके लिए पीठ के बल ले जाएं। बाजुओं को शरीर के लंबवत फैलाएं। अब, पैरों को घुटनों से मोड़ें और एड़ियों को अंदर खींचें। पैरों और घुटनों को एक साथ रखें, फर्श से सीधा। सामान्य रूप से श्वास लें। सांस छोड़ते हुए, 3 सेकंड में, धीरे से पैरों को बाईं ओर एक साथ गिरने दें, जिससे बायां घुटना फर्श पर और दायां पैर बाईं ओर टिका रहे। इसके साथ ही गर्दन को दाहिनी ओर घुमाकर दाहिने अंगूठे पर नजर रखें।

सुप्त भद्रासन

इसके नियमित अभ्यास सेे तनाव हार्मोन का स्तर घटता है। मन को शांति मिलती है। इससे धीरे-धीरे रक्तचाप सामान्य होने लगता है। इसके लिए पहले योग मैट पर लेट जाएं। अपने घुटनों को मोड़ें और अपने पैरों को नमस्ते स्थिति में लाएं। आपके घुटने बाहर की ओर हों। अपने हाथों को अपने सिर के ऊपर मोड़कर रखें। अपनी आंखें बंद करें और कुछ सेकंड के लिए उसी स्थिति में आराम करें।

यस्तिकासन

ये योगासन मांसपेशियों और जोड़ों में रक्त प्रवाह बढा़ता है। इससे पूरे शरीर में भी खून का संचरण सही होता है। इससे ब्लड प्रेशर सही होता है। इसको करने के लिए पैरों को एक साथ रखकर लेट जाएं। हाथों को आपकी जांघों के पास रखें। सांस भरते हुए अपने हाथों को पीछे ले जाएं और अपने पैर की अंगुलियों को बाहर की ओर रखें। कुछ सेकंड तक सामान्य रूप से सांस लेते हुए वहीं रुकें। सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक स्थिति में वापस आ जाएं। इसे 3-4 बार करें।

ये भी पढ़ें: Railways : रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, सौर ऊर्जा प्लांट झांसी शिफ्ट, प्रीमियम पार्किंग रह जाएगी आधी
ये भी पढ़ें:Collector Inspection : कलेक्टर ने चखा एनआरसी का खाना, आलू की सब्जी से डेढ़ रोटी और दाल-चावल खाकर बोले 'खाना ठीक था'