6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्नीचर में मुनाफे का लालच देकर ५ लाख हड़पे,

डबल हाथरस संचालक पर एफआइआर

2 min read
Google source verification
फर्नीचर में मुनाफे का लालच देकर ५ लाख हड़पे,

फर्नीचर में मुनाफे का लालच देकर ५ लाख हड़पे,

ग्वालियर। फर्नीचर के कारोबार में पैसा लगाकर मुनाफा होने का वादा कर एक व्यापारी से डबल हाथरस दुकान के संचालक ने पांच लाख रुपए हड़प लिए। करीब दो साल गुजर गए लेकिन मुनाफे का एक रुपया नहीं दिया। तब व्यापारी ने रकम लौटाने को कहा। वो भी नहीं लौटाई। परेशान होकर व्यापारी ने पुलिस को बताया। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर थाटीपुर थाने में संचालक पर मामला दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक हनुमान नगर निवासी अखलेश जादौन पुत्र मुकुन्द सिंह के साथ अशोक जैन ने धोखाधड़ी की है। अशोक की थाटीपुर में डबल हाथरस के नाम से मिठाई की दुकान है। इसके अलावा अन्य कई कारोबार खोल रखे हैं। अखिलेश और अशोक एक दूसरे से कई साल से परिचित थे। अशोक ने अखिलेश से फर्नीचर का काम करने को कहा। उससे बोला कि इस काम में काफी मुनाफा है। अगर वह पैसे लगाएगा तो उसे अच्छा मुनाफा देगा। उसकी बातों में आकर १० फरवरी २०१८ को अखिलेश ने एक बार ३ लाख दूसरी बार २ लाख रुपए दे दिए। इस तरह अशोक के पास ५ लाख रुपए पहुंच गए। कई महीने गुजर गए अखिलेश ने मुनाफा देने को कहा लेकिन वह टालमटोल करता रहा। दो साल तक मुनाफे के नाम पर कुछ नहीं दिया। अखिलेश ने रुपए वापस मांगे। पैसे नहीं मिले तो अखलेश ने थाटीपुर थाने में अशोक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

चेक दिया लेकिन खाते में नहीं थे पैसे
अखिलेश ने अशोक को ५ लाख रुपए दिए। विश्वास मे लेने के लिए अशोक ने उसे चेक भी दिया। जब मुनाफा नहीं मिला तो अखिलेश ने ११ मार्च को उस चेक को बैंक में लगाया। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि जिस खाते का चेक है उसमें पैसा ही नहीं है।

इनका कहना है
फर्नीचर में मुनाफे की कहकर अखिलेश ने अशोक ने पांच लाख रुपए दिए थे, लेकिन मुनाफा नहीं दिया और पैसे भी नहीं लौटाए। चेक दिया लेकिन खाते में पैसे नहीं निकले। इस पर अशोक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शैलेन्द्र भार्गव, टीआइ थाटीपुर थाना