25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश के इस संभाग में मौसम में आया बड़ा बदलाव, इस दिन रहेगा सीवियर कोल्ड डे

शनिवार और रविवार को सुबह 10 बजे तक छाया रहा कोहरा

2 min read
Google source verification
6 january 2020 heavy cold in gwalior

प्रदेश के इस संभाग में मौसम में आया बड़ा बदलाव, इस दिन रहेगा सीवियर कोल्ड डे

ग्वालियर। ग्वालियर चंबल संभाग में कोहरे ने एक बार फिर से वापसी कर दी है। शनिवार रविवार की रात से ही 30 मीटर की विजिबिलिटी रही। इसके बाद हालात यह रहे कि सुबह 10.30 बजे तक दृश्यता 50 मीटर के आसपास रही। शहर के साथ ही ग्वालियर चंबल के भिण्ड मुरैना शिवपुरी श्योपुर दतिया और डबरा में सुबह 11 बजे के बाद ही कोहरे से लोगों को निजात मिल सकी। बता दें कि यहां तीन से मिली राहत के चलते एक बार फिर से मौसम में ठंडक धोल दी। दिन भर हल्की धूप के साथ सर्दी बरकरार रही। एक ओर जहां शनिवार को अधिकतम तापमान 20.3 और न्यूनतम 10.8 डिग्री दर्ज किया गया, वही रविवार को भी मौसम में हलका बदलाव देखा गया।

ये ट्रेन रही लेट
नई दिल्ली से शताब्दी एक्स. 2.21 घंटे, छत्तीसगढ़ एक्स. 2.52 घंटे, कर्नाटक संपर्क क्रांति 2.5 घंटे, पंजाब मेल 2.37 घंटे, गतिमान एक्स. 1.38 घंटे, एपी एसी एक्स. 1.45 घंटे, ताज एक्स. 1.1 घंटे, हमसफर एक्स. 7 घंटे, मंगला एक्स. 3.9 घंटे, झेलम एक्स. 1.54 घंटे, उत्कल 1.49 घंटे, सचखंड 5.33 घंटे, श्रीधाम 3.26 घंटे, महाकौशल 3.15 घंटे की देरी से ग्वालियर पहुंचीं। भोपाल से कर्नाटक एक्स. 2.55 घंटे, श्रीधाम एक्स. 3.23 घंटे, महाकौशल एक्स. 6.25 घंटे, उत्कल एक्स. 3.19 घंटे, मंगला एक्स. 3.53 घंटे, केरला एक्स. 3.20 घंटे, ताज एक्स. 1.22 घंटे, शताब्दी 1.21 घंटे की देरी से ग्वालियर पहुंची।

जम्मू की फ्लाइट रद्द
मौमस में आ रहे बदलाव के चलते इन दिनों फ्लाइटों पर भी काफी असर पड़ रहा है। शनिवार को ग्वालियर से जम्मू की फ्लाइट एक बार फिर से कैंसिल कर दी गई। वहीं हैदराबाद से ग्वालियर की की स्पाइसजेट की फ्लाइट चार घंटे तो बैंगलुरु से ग्वालियर की फ्लाइट पौन घंटे की देरी से आई।

heavy cold in gwalior " src="https://new-img.patrika.com/upload/2020/01/05/today_cold_5599964-m.jpg">

रहेगा सीवियर कोल्ड डे
मौमस वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के चलते 5 और 6 जनवरी को सीवियर कोल्ड डे रहेगा। इसके चलते सामान्य से तापमान 4 से 5 डिग्री नीचे रहेगा। वहीं रविवार को कोहरा छाया रहेगा। इससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

जब बढ़ गया कोहरा
सुबह से घने कोहरे को देखते हुए सबसे ज्यादा परेशानी का सामना वाहन चालकों को करना पड़ा। इसके चलते छोटे और बड़े वाहन चालकों को सुबह के समय वाहन चलाते समय लाइट जलानी पड़ी। हालात यह हो गए कि एक बार फिर से सुबह 8 बजे के बाद कोहरा बढ़ गया।