
आज से इन राशियों के चमकेगी किस्मत, कहीं आपकी भी तो नहीं है यह राशि
ग्वालियर। भगवान सूर्य के पुत्र शनि देव को न्याय का देव माना जाता है और इनका प्रभाव हर इंसान के जीवन और उसकी ग्रह चाल पर बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। शनिदेव किसी इंसान के जीवन और उसके द्वारा किए गए कर्मों पर नजर रखते है और उसके कर्मों के अनुसार शुभ फल भी देते है। साथ ही बुरे कर्मों का दंड भी देते है।
ज्योतिषाचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि शनि देव ग्रहों के अनुसार अपनी चाल बदलते रहते है और राशियों के ऊपर भी इनका प्रभाव भी पड़ता है। उन्होंने बताया कि सिंतबर में ग्रहों की स्थिति में बदलाव के चलते इस सप्ताह शनि का महायोग शुरू हो रहा है। जिससे इन राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन जातकों पर शानि देव की कृपा जमकर बरसेगी और इनके सारे काम भी बन जाएंगे तो आइए जानते है वह कौन सी है राशियां।
मेष राशि
इस राशि के जातक यदि स्वास्थ्य संबंधी किसी परेशानी को झेल रहे हैं तो अब आपको उस परेशानी से निजात मिलेगी। लेकिन सावधान रहें। क्योंकि आपको अपने मित्रों के साथ किसी तरह के विवाद का सामना करना पड़ सकता है। शुक्र के इस गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति और अशुभ फलों के प्रभाव से बचने के लिए चांदी की ठोस गोली सदैव अपने पास रखें। आप अशुभ प्रभावों से बचे रहेंगे।
वृष राशि
इस राशि के जातक की संतान को किसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं वैवाहिक संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। लवमेट के साथ रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे। वहीं इस गोचर से आपकी विवेक शक्ति में वृद्धि होगी। शुक्र के इस गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति और अशुभ फलों के प्रभाव से बचने के लिए गौ माता की सेवा करें। शुभ फल सुनिश्चित होंगे।
Updated on:
06 Sept 2019 07:23 pm
Published on:
07 Sept 2019 08:30 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
