26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्वालियर में भीषण विस्फोट, पूरी बिल्डिंग में मचा हड़कंप, ढह गए खिड़की-दरवाजे

Gwalior blast news : मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रात करीब 2 बजे अचानक हुए तेज धमाके से 'द लेगेसी प्लाजा' नामक बिल्डिंग में हड़कंप मच गया। ये विस्फोट इतना भीषण था कि फ्लैट की कई खिड़की-दरबाजे ढह गईं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 5 Mar 2025, 10:02 AM IST

Gwalior blast news

Gwalior blast news

Gwalior Building Blast : मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रात करीब 2 बजे अचानक हुए तेज धमाके से 'गैलेक्सी प्लाजा' नामक बिल्डिंग में हड़कंप मच गया। ये विस्फोट इतना भीषण था कि फ्लैट की कई खिड़की-दरबाजे ढह गईं। ये धमाका 7 मंजिला बिल्डिंग के एक फ्लैट में हुआ था। घटना के वक्त यहां एक महिला और पुरुष मौजूद थे। दोनों बुरी तरह घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें ये पूरा मामला ग्वालियर जिले के गोले का मंदिर स्थित हाईराइज बिल्डिंग 'गैलेक्सी प्लाजा' का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बिल्डिंग के एक फ्लैट में अचानक विस्फोट हुआ। इस भीषण हादसे के वक्त फ्लैट में मौजूद दो केयर टेकर गंभीर रूप से झुलस गए। इनकी चीख-पुकार सुनकर बिल्डिंग के अन्य फ्लैट में मौजूद लोग दहशत में आ गए। लोगों ने तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन में मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि, जिस फ्लैट में धमाका हुआ वहां दो लड़कियां रहती थी। एक दिन पहले ही दोनों ने फ्लैट खाली किया था। पुलिस की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।फिलहाल ब्लास्ट क्यों और कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।