
आम आदमी पार्टी ने इन्हें बनाया अपना प्रत्याशी,भाजपा-कांग्रेस को देंगे टक्कर
ग्वालियर। जैसे जैसे दिन निकलते जा रहे है वैसे वैसे प्रदेश में कई पार्टियों में राजनीतिक हलचल बढ़ती जा रही है। वहीं कई नेताओं ने तो अभी से अपने अपने क्षेत्र में पकड़ बनाना शुरू कर दिया है। जिसको लेकर वह लोगों से लगातार संपर्क कर रहे है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचलें शुरू हो गई हैं और आम आदमी पार्टी ने तो डबरा और भितरवार विधानसभा के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।
आप के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने तीसरी सूची जारी की है जिसमें डबरा से रामवती शाक्य और भितरवार विधानसभा से शंकुलता बल्ली चौधरी का नाम घोषित किया है। डबरा से 28 वर्षीय रामवती शाक्य राष्ट्रीय स्तर की थ्रो बॉल व बेसबॉल खिलाड़ी हैं।
अखिल भारतीय सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब भी जीता है कई गोल्ड और रजत पदक प्राप्त किए हैं। भितरवार से शंकुतला चौधरी जो पूर्व जनपद अध्यक्ष रही हैं और वर्तमान में जनपद सदस्य हैं।
वहीं आप पार्टी के प्रत्याशियों के नाम घोषित होते ही भाजपा कांग्रेस और आप में रोचक मुकाबला दिखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि अभी डबरा और भितरवार दोनों ही सीटों पर कांग्रेस पार्टी का दबदबा है। यहां दोनों ही विधायक कांग्रेस से है।
रामवती ने कई बार जीता है गोल्ड
आप पार्टी की ओर से डबरा से रामवती शाक्य और भितरवार विधानसभा से शंकुलता बल्ली चौधरी का नाम घोषित किया गया है। डबरा से २८ वर्षीय रामवती शाक्य राष्ट्रीय स्तर की थ्रो बॉल व बेसबॉल खिलाड़ी हैं। अखिल भारतीय सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब भी जीता है। इतना ही नहीं वह कई बार गोल्ड और रजत पदक प्राप्त किए हैं। वहीं भितरवार से शंकुतला चौधरी जो पूर्व जनपद अध्यक्ष रही हैं और वर्तमान में जनपद सदस्य हैं उनकी भी अच्छी खासी पकड़ क्षेत्र में है।
Published on:
01 Aug 2018 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
