ग्वालियर

बेटे के सामने नशेडी ने आशा कार्यकर्ता को चप्पल से पीटा

आशा कार्यकर्ता को नादान बेटे के सामने शराबी ने चप्पलों से पीटा

less than 1 minute read
बेटे के सामने नशेडी ने आशा कार्यकर्ता को चप्पल से पीटा

ग्वालियर। आशा कार्यकर्ता को नादान बेटे के सामने शराबी ने चप्पलों से पीटा। शराबी जन स्वास्थ केन्द्र में बैठकर नशा करना चाहता था। आशा कार्यकर्ता ने उसे रोक दिया। शराबी ने खुन्नस में महिला को धमकाया।

फिर उसे चप्पल से पीटा। महिला का नादान बेटा भी वहां मौजूद था। मां को पिटता देखकर बेवस बच्चा बिखलता रहा। केन्द्र पर कुछ लोग मौजूद थे। लेकिन तमाशबीन रहे। इनमें कुछ ने घटना का वीडियो बना लिया। उसे पुलिस को थमाया है।
कुलैथ, तिघरा के पब्लिक हेल्थ सेंटर (पीएचसी) में आशा कार्यकर्ता संगीता के साथ राजू पंडित ने गुंडागर्दी की है। संगीता ने पुलिस को बताया वह स्वास्थ केन्द्र पर थीं। राजू वहां नशे की हालत में आया। उसके बावजूद केन्द्र में बैठकर शराब पीना चाहता था।

उनकी नजर राजू पर पड़ी तो उसे केन्द्र से जाने के लिए कहा। राजू ने ठसक दिखाई। बोला यहां से शराब पीकर ही जाएगा। उसे खदेडा तो राजू ने चप्पल उतार ली। उन्हें धमकाया। फिर उसने चप्पल फेंककर मारी। फिर भी उसे केन्द्र में नहीं बैठने दिया तो उसने चप्पल से उन्हें पीटा। वह भी उससे भिड गई तो राजू ने पत्थर फेंककर मारे।

रोता रहा नादान बेटा
घटना के वक्त संगीता का नादान बेटा भी उनके साथ था। मां को शराबी पीट रहा देखकर बच्चा घबरा कर बिखलता रहा। पुलिस ने बताया केन्द्र पर उस वक्त और भी लोग थे। लेकिन किसी ने नशेड़ी को पकडऩे की कोशिश नही की। वीडियो जरूर बना लिया।

गांव से गायब आरोपी
आशा कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर नशेड़ी भाग गया। उसे गांव में तलाशा है। फिलहाल हाथ नहीं आया है। उसे ढूंढा जा रहा है।

सुरेश कुशवाह तिघरा थाना प्रभारी

Published on:
02 Feb 2023 01:51 am
Also Read
View All

अगली खबर