12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परीक्षा में नकल के दोषियों की अपील खारिज, अब जेल में गुजारने होंगे दिन

अपर सत्र न्यायालय ने कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करने वाले 4 दोषियों की अपील खारिज कर दी है। कोर्ट ने दोषियों को सजा काटने के लिए जेल भेजने का आदेश दिया है...

less than 1 minute read
Google source verification
sdm court

sdm court

अपर सत्र न्यायालय ने कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करने वाले 4 दोषियों की अपील खारिज कर दी है। कोर्ट ने दोषियों को सजा काटने के लिए जेल भेजने का आदेश दिया है। 23 फरवरी 2014 को कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा का आयोजन किया था। सनातन धर्म मंदिर के सेंटर पर इंदरगंज पुलिस को सूचना मिली कि संजीव त्यागी मोबाइल फोन के ब्लू टूथ के माध्यम से परीक्षा में नकल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संजीव की तलाशी ली और उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किया।

ये भी पढ़ें : बाल संप्रेक्षण गृह से भागे आरोपियों में से एक और गिरफ्तार, प्रेमिका के साथ कर रहा था सैर

पूछताछ में उसने बताया कि मोनू उर्फ विनय त्यागी फोन पर उत्तर बता रहा है। उत्तर बताने के बदले में आरोपी ने 4 लाख रुपए लिए हैं। साथ में परीक्षार्थी शिशुपाल, अरविंद धाकड़, संजीव त्यागी ने उत्तर बताए। पुलिस ने जांच कर न्यायालय में चालान पेश किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 2-2 साल की सजा सुनाई। चारों दोषियों ने सजा के आदेश को अपर सत्र न्यायालय में चुनौती दी। अपर सत्र न्यायालय ने चारों की अपील खारिज कर दी और सजा काटने के लिए भेजने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें :10 घंटे में एक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, फरवरी में आएगा आंधी-तूफान बारिश के साथ ठंड का कहर
ये भी पढ़ें :सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों को गांधी और मुंडा बना देख भड़के कलेक्टर, बीच में ही रोक दिया प्रोग्राम