
पाकिस्तान आज दुनिया के लिए नासूर है और इसके जनक जिन्ना ही है : योगी आदित्यनाथ
ग्वालियर। देश के विभाजन के बाद जब पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हमले नहीं रुके तब नेहरू और लियाकत के बीच समझौता हुआ था। इसमें अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा होनी चाहिए थी, लेकिन आज भी वहां अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं। आजादी के बाद भारत में मुस्लिमों की आबादी सात गुना बढ़ गई है और पाकिस्तान में हिंदू आबादी 23 फीसदी से घटकर मात्र एक फीसदी रह गई है। वहीं बंगलादेश में 30 फीसदी से घटकर हिंदू मात्र सात फीसदी रह गए हैं। यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीवायएमसी मैदान पर आयोजितसभा में कही।
वीडियोग्राफी कराई
सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर पर फैसला आने से पहले कहा जा रहा था कि फैसला आने के बाद देश में खून की नदियां बहेंगी हमने कहा एक मच्छर भी नहीं मरेगा। जब उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ तो लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। मैं जानता हूं कैसे शांति रहेगी,सारा समाधान शांतिपूर्ण तरीके से हो गया है। सीएए के विरोध में जब कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश में हिंसा फैलाई तब मैंने आंदोलन की वीडियोग्राफी कराई और हिंसा करने वालों के पोस्टर चौराहों पर लगाए। राष्ट्रीय संपत्ति के नुकसान की वसूली के आदेश दिए तो अब हिंसा फैलाने वाले हमारे पास आ रहे हैं कि गलती हो गई।
जिन्ना है जनक
उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने भी देश के विभाजन का विरोध किया था लेकिन कांग्रेस की सत्ता की भूख के कारण यह विभाजन हुआ। विभाजन के दौरान लाखों हिंदुओं का कत्लआम हुआ था।वहीं पाकिस्तान आज दुनिया के लिए नासूर बना हुआ है। इसके जनक जिन्ना और कांग्रेस ही है। मोदी देश में पंचतीर्थों का विकास कर रहे हैं।
गुंडागर्दी नहीं चलेगी
उन्होंने कहा कि सीएए के विरोध में कांग्रेस और विपक्षी दलों ने उकसाने का काम किया। उत्तरप्रदेश में हिंसा फैलाई तब मैंने आंदोलन की वीडियोग्राफी कराई और हिंसा करने वालों के पोस्टर चौराहों पर लगाए। नुकसान की कई गुना वसूली कराई। अब हिंसा फैलाने वाले हमारे पास आ रहे हैं कि गलती हो गई। देश की संपत्ति की सुरक्षा का दायित्व हमारा है, यदि ऐसा होता है तो सरकार को यह एहसास कराना चाहिए किए तोडफ़ोड़ की राजनीति नहीं चलेगी।
ड्रोन से रखी रैली पर नजर
सीएए को लेकर कार्यक्रम स्थल और रैली को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। इसलिए रैली पर नजर रखने के लिए ड्रोन उड़ाया गया। इसके अलावा ऊंची इमारतों पर दूरबीन से पुलिसकर्मी नजर रखे हुए थे। इसके अलावा सभा स्थल पर मेटल डिटेक्टर से चैक करने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। ड्रोन पर निगरानी के लिए रैली में 3 पुलिसकर्मी भी शामिल थे। इसके अलावा सिविल ड्रेस में कार्यक्रम स्थल की भीड़ में और रैली के साथ-साथ पुलिस के कुछ गुप्तचर भी तैनात थे। नेता भाषण क्या दे रहे है। कार्यकर्ता क्या बातचीत कर रहे है। सभी पर नजर रखे हुए थे। यहीं नहीं हर दस मिनट में वह अपने अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे रहे थे।
जेएनयू में वामपंथियों ने ही किए हमले
वामपंथियों और कांग्रेस ने जेएनयू को लेकर भी झूठ फैलाने का प्रयास किया है। उनका काम है सौ बार झूठ बोलो, ताकि वह सच लगने लगे। यही काम जेएनयू में किया। दिल्ली की क्राइम यूनिट ने वास्तविक तथ्य देश के सामने रखे तो वामपंथी संगठन के पदाधिकारी ही वहां हमला करते हुए नजर आए। उच्च शिक्षण संस्था को गुण्डागर्दी का अड्डा बनाया है। हमारा दायित्व है कि हम इन संस्थाओं की रक्षा करें। इन लोगों ने जेएनयू को बदनाम कर दिया है।
पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत आना चाह रहा
योगी ने कश्मीर को लेकर कहा कि धारा 370 को समाप्त करने का साहस मोदी सरकार ने किया। अब वहां पत्थरबाज नहीं दिखते। विदेशी राजनयिक वहां होकर आए, सब शांति है। अब पाक अधिकृत कश्मीर में भी लोग भारत के साथ मिलने की मांग उठ रही है।
अभी तक योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं, फिर ऐसा क्यों
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं का हवाला देते हुए कि इनका लाभ किसी जाति-मजहब को देखकर नहीं दिया गया। किसी योजना में भेदभाव नहीं किया तो सीएए को लेकर भ्रम क्यों फैलाया जा रहा है। सीएए नागरिकता देने के लिए है किसी से नागरिकता छीनने के लिए नहीं।
मुस्लिम को सम्मान मिलेगा
भारत में रहने वाले मुस्लिमों को समान अधिकार हैं। जिसने भी यहां जन्म लिया है वह पूरे सम्मान के साथ यहां रहेगा। मोदी सरकार उसके लिए भी सम्मान और समृद्धि की योजना बना रही है। कांग्रेस और विपक्षी दल माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं।
Published on:
12 Jan 2020 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
