27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेंटेनेंस के ढाई घंटे बाद आया 33 केवी लाइन पर फॉल्ट, चार फीडरों की बिजली सप्लाई हुई ठप

करीब तीस हजार उपभोक्ता हुए प्रभावित  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Prashant Sharma

•

Updated: 30 May 2019, 1:12 AM IST

maintenance

hoshangabad, anand nagar feeder, electirck, hooseholders

ग्वालियर. बिजली कंपनी द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार की सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक चार घंटे बिजली सप्लाई रोकते हुए मेंटेनेंस कराया गया। मेंटेनेंस कराए जाने के बाद जैसे ही कर्मचारियों ने राहत की संास ली फिर से साढ़े तीन बजे एक बार फिर से बिजली सप्लाई बंद हो गई। मेंटेनेंस के ढाई घंटे बाद बिजली सप्लाई लाइन पर फॉल्ट आने से बिजली अफसरों में हडक़ंप मच गया। जूनियर से लेकर सीनियर अधिकारियों के फोन बज उठे। इसके बाद फॉल्ट को तलाशा गया। फॉल्ट मोतीझील पावर स्टेशन के पास एक साथ चार फीडरों की 33 केवी लाइन पर आया था, जिससे कई क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बंद हो गई।
इन दिनों शहर में बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कराया जा रहा है। बिजली कंपनी के अफसरों ने सुबह नौ से एक बजे तक लक्ष्मीगंज, वर्कशॉप, गोल पहाडिय़ा फीडर को बंद कराकर मेंटेनेंस कराया। मेंटेनेंस करके कर्मचारी चले गए। इसके बाद दोपहर मोतीझील पॉवर स्टेशन के पास 33 केवी स्टोन पार्क फीडर के लिए सप्लाई लाइन का इंसुलेटर बस्ट हुआ। इंसुलेटर सीधे आकर गोल पहाडिय़ा के 33 केवी लाइन पर गिरा। इस तरह दोनों लाइनें पर एक साथ फॉल्ट आ गया। दोनों लाइनों पर फॉल्ट आने से 33 केवी लधेड़ी, जनकगंज और वर्कशॉप फीडर को भी बंद करना पड़ा। इन फीडरों पर तीस हजार से अधिक लोगों की बिजली सप्लाई बंद हो गई। हालांकि लधेड़ी फीडर को चेंजओवर करके शर्मा फार्म से जोड़ दिया। वहीं, गोल पहाडिय़ा फीडर को तिघरा की सप्लाई लाइन से जोडकऱ बिजली चालू कराई गई।

ये क्षेत्र रहे सीधे तौर पर प्रभावित
स्टोन पार्क क्षेत्र की बिजली बंद रहने से करीब दस हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। इसके अलावा लक्ष्मीगंज फीडर बंद रहने से रामाजी का पुरा, रतन कॉलोनी, जीवाजीगंज, निम्बाजी की खो, अमानपुरा, लक्ष्मीगंज, आनंदनगर, ट्रांसपोर्ट नगर, कटीघाटी सहित कई क्षेत्र प्रभावित हुए। इसी तरह जनकगंज फीडर बंद होने से चावड़ी बाजार, खासगी बाजार, बंजारा शाऊ का नाला छत्री मंडी खंडेलवाल धर्मशाला, भूरे बाबा की बस्ती, जनकगंज फू्रट मंडी, कदम साहब का बाड़ा की बिजली बंद रही। वर्कशॉप फीडर बंद रहने से ढोलीबुआ का पुल, बाई साहब का बाड़ा, पत्तल वाली गली गोल पहाडिय़ा नगर निगम वर्कशॉप की बिजली बंद रही।

वर्जन
मोतीझील पावर स्टेशन पर स्टोन पार्क फीडर का 33 केवी कंडक्टर पर फॉल्ट आया। कंडक्टर गोल पहाडिय़ा की 33 केवी लाइन पर गिरा। दोनों कंडक्टर पर फॉल्ट आने से दोपहर साढ़े तीन बजे बिजली सप्लाई बंद हुई। कुछ फीडरों की लाइन चेंजओवर कर लिया गया है। कुछ फीडरों की सप्लाई फॉल्ट सही होने के बाद शुरू हो सकी।

अक्षय खरे, महाप्रबंधक, शहरी वृत्त, मक्षेविविकंलि